CG BREAKING : खून से लथपथ फांसी के फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश !

Date:

CG BREAKING: Dead body of a woman found hanging on the noose soaked in blood!

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक महिला की लाश खून से लथपथ फांसी के फंदे पर लटकी मिलने से सनसनी फैल गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टपार्टम के लिए भेजा गया। यह पूरा मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका की पहचान जैत कुंवर ग्राम झाबर के आमापारा की निवासी थी। वहीं घटना स्थल से कुछ दूसरी पर मृतिका का चप्पल और चूड़ी का टुकड़ा मिला है। मृतिका के सिर पर गंभीर चोट के निशान भी पाए गए हैं। महिला का चेहरा खून से लथपथ और बाल बिखरे हुए थे। जिस तरह से मृतिका के शरीर पर चोट के निशान पाया गया है उससे मामला संदिग्ध लग रहा है। इसके बाद पुलिस ने जांच के लिए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ड को बुलाया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनवकांत सिंह ने बताया कि, जांच जारी है। हालांकि केस आत्महत्या का ज्यादा लग रहा है। आशंका है कि महिला ने पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाने की कोशिश की होगी और वहां से फिसलकर गिरने से घायल हुई होगी। फिर भी हत्या के एंगल को भी दरकिनार नहीं किया गया है। इसके बाद परिजनों को इस घटना की सूचना दी गई हैं। परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर है। वह इधर-उधर घूम-घूमकर और खाना मांगकर अपना पेट भरती थी। ग्राम झाबर में अकेली रहती थी। हालांकि कुछ रिश्तेदार उसके इसी गांव में हैं। पुलिस ने कहा कि महिला के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई की करेगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related