CG BREAKING : घोषणा पत्र को लेकर महिलाओं के लिए अलग कमेटी बनाने का कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Congress took a big decision to form a separate committee for women regarding the manifesto

रायपुर। कांग्रेस घोषणा पत्र समिति की आज दूसरे दिन भी बैठक हुई। बैठक घोषणा पत्र को लेकर महिलाओं के लिए एक अलग कमेटी बनाने का फैसला लिया गया। ये कमेटी महिलाओं के बीच जाकर घोषणा पत्र तैयार करेगी। इससे पहले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की आज घोषणा पत्र समिति की बैठक हुई। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के नेतृत्व में हुई बैठक में समिति के सदस्यों ने एक-एक कर अपनी बात रखी।

बैठक खत्म होने के बाद सैलजा ने मीडिया से कहा कि सभी से सुझाव ले रहें है, लोगों के क्या विचार है। सभी सुझावों पर समिति विचार कर रही है। पांच साल में हमारी सरकार ने सभी वर्ग के लिए कार्य किए हैं। पहले सबसे सुझाव ले रहें है, उसके बाद उस पर विचार किया जाएगा। घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष मो.अकबर ने कहा, महिलाओं के लिए एक सब कमेटी बनाए हैं। जिसमें हेमा देशमुख, वाणी राव, शेषराज हरबंश है। जो महिलाओं के बीच जाकर महिलाओं से संबंधित सुझाव लेंगी।

बैठक में समिति के अध्यक्ष मो. अकबर, मंत्री रविंद्र चौबे, मंत्री उमेश पटेल, मंत्री डॉ शिव डहरिया समेत सभी सदस्य रहें मौजूद। बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि महंगाई बड़ी समस्या है जिससे महिलाएं परेशान हैं। मोदी सरकार इसमें नियंत्रण कर पाने में विफल रही है। महिलाओं की नजर हमारी सरकार की ओर है। सभी वर्गों से सुझाव लेकर कैसे राहत दें इस पर निर्णय लेंगे। सभी वर्गों के सुझाव से कांग्रेस अपना घोषणा पत्र बनाए हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

KHAMENEI FUNERAL : 4 महीने बाद खामेनेई की विदाई

KHAMENEI FUNERAL : Khamenei's farewell after 4 months रायपुर डेस्क।...

UAPA TERRORIST LIST 2026 : 23 आतंकियों को घोषित किया गया आतंकी

UAPA TERRORIST LIST 2026 : 23 terrorists declared terrorists रायपुर।...

BADRINATH DONATION CONTROVERSY : बद्रीनाथ में भी चंदा कांड?

BADRINATH DONATION CONTROVERSY : Donation scandal in Badrinath too? रायपुर...