Trending Nowशहर एवं राज्य

CG BREAKING : CWC का चुनाव नहीं चाहते कांग्रेसी नेता, कुछ देर में राहुल गांधी का आगमन .. स्टीयरिंग कमेटी की बैठक से बड़ा अपडेट

CG BREAKING: Congress leaders do not want CWC elections, Rahul Gandhi’s arrival in a while .. Big update from steering committee meeting

रायपुर। रायपुर में कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है। देशभर से कांग्रेस नेता शामिल हुए हैं। राहुल गांधी दोपहर 2 बजे के बाद पहुंचेंगे, सोनिया गांधी के आने की संभावना​​​​​​ जताई गई है। महाधिवेशन में स्टीयरिंग कमेटी की बैठक जारी है। बैठक के 2 प्रमुख एजेंडे हैं, जिनमें पहला CWC का चुनाव कराना है या नहीं और दूसरा कांग्रेस पार्टी के संविधान में संशोधन करना।

ऐसी चर्चा है कि कुछ नेता CWC का चुनाव नहीं चाहते हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। सचिन पायलट ने कहा कि, 2024 तक कैसे NDA को पराजित कर पाएंगे, उस पर बहुत सारी चर्चाएं होंगी। शाम 4 बजे सब्जेक्ट कमेटी की बैठक होगी। जहां 6 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। प्रियंका गांधी शनिवार को पहुंचेंगीं। ऐसा बताया जा रहा है, हालांकि चर्चा यह भी है कि प्रियंका महाधिवेशन में शामिल नहीं होंगी।

विधानसभा, लोकसभा चुनाव के चलते अभी CWC चुनाव नहीं चाहते कांग्रेसी –

CWC चुनाव को लेकर कुछ नेताओं का ऐसा मानना है कि, इस साल कई राज्यों में विधानसभा चुनाव है, और अगले साल लोकसभा चुनाव है, इसलिए CWC चुनाव कराने के बजाए विधानसभा और लोकसभा चुनाव पर फोकस करना चाहिए। हालांकि इस पर अंतिम फैसला मल्लिकार्जुन खड़गे लेंगे।

स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में बोले खड़गे –

ये अधिवेशन इस लिहाज से खास है कि आज से करीब 100 साल पहले 1924 में महात्मा गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे। तब यह महाधिवेशन मेरे गृह राज्य कनार्टक में बेलगांव में हुआ था। उन्होंने कम समय में कांग्रेस को गरीब कमजोर तबकों, गांव देहात और नौजवानों को एक साथ जोड़कर एक आंदोलन बना दिया था। 100 साल बाद उसी संकल्प की जरूरत है। ये उनके प्रति हमारी सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।

कांग्रेस के हर महाधिवेशन में कुछ अहम फैसले हुए हैं। जिससे हमारा संगठन आगे बढ़ा। कुछ अधिवेशन मील के पत्थर बने। राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा से देश भर में जो ऊर्जा भरी और महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक मुद्दों पर जिस तरह जागरूकता फैलाई है, उस जोश को हमें बनाए रखना है।

क्या होगा स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में…

अभी जारी स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में महासचिव केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश समेत करीब 50 केंद्रीय नेता शामिल हैं। कांग्रेस के आगामी कार्यक्रमों की रणनीति इस बैठक में तय होगी। सबसे महत्वपूर्ण होगा CWC का चुनाव। ये चुनाव होगा भी या नहीं इस पर चर्चा की जाएगी। दिनभर इस बैठक के बाद शाम के वक्त सब्जेक्ट कमेटी की बैठक होगी। जिसमें तय किया जाएगा कि इस अधिवेशन में किन बड़े विषयों पर चर्चा की जानी है। चर्चा के बाद उन संबंधित विषयों पर रणनीति बनाई जाएगी। पार्टी को जनता के मूड, के हिसाब से सलाह देंगे कि क्या करें और क्या न करें।

आज रायपुर आएंगे 62 बड़े नेता –

शुक्रवार को राहुल गांधी के अलावा देशभर से 62 और बड़े कांग्रेस नेता रायपुर आएंगे। इनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री, कांग्रेस के अन्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, कई विधायक और प्रदेश की सरकारों में मंत्री शामिल हैं। सचिन पायलट और पूर्व मंत्री शिवराज पाटिल भी शुक्रवार को रायपुर आएंगे।

सचिन पायलट ने कहा- इस अधिवेशन में आने वाली राजनीति का रास्ता तय होगा। सभी कार्यकर्ताओं के अंदर एक ऊर्जा का संचार होगा। भाजपा की नाकामी हम लोगों को जन-जन तक पहुंचाना है। मुझे लगता है कि सहयोगियों के साथ हम लोग 24 का चुनाव चुनौती देकर जीत सकते हैं। भारत सरकार एजेंसीज का दुरुपयोग कर रही है। चाहे वह बीबीसी के दफ्तर पर छापा हो या फिर कांग्रेस के लोगों को जबरदस्ती गिरफ्तार करना हो।

25 और 26 फरवरी को क्या- क्या होगा –

25 फरवरी को प्रस्ताव: राजनीतिक, आर्थिक और इंटरनेशनल अफेयर्स पर चर्चा के बाद प्रस्ताव लाए जाएंगे
26 फरवरी को – कृषि, किसान कल्याण, युवा रोजगार और शिक्षा तथा सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण पर चर्चा होगी
26 फरवरी को ही दो बजे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का अंतिम भाषण होगा। चार बजे पैदल रैली होगी। जिसमें कांग्रेस के बड़े नेता जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं।

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: