CG BREAKING : कांग्रेस ने सर्वे के हिसाब से बांटा टिकट, बचे 7 विधानसभा के लिए मंथन जारी ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Congress distributed tickets according to the survey, churning continues for the remaining 7 assembly constituencies.

रायपुर। कांग्रेस की दूसरी सूची को लेकर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि 7 नाम जो बचे हैं, उन पर भी मंथन चल रहा है. हाई लेवल कमेटी के पास गया है. जल्द ही वो भी नाम आ जाएंगे. वहीं 10 विधायकों की टिकट कटने पर सिंहदेव ने कहा कि ये सर्वे का आधार था. सर्वे का ज्यादा प्रभाव रहा. सर्वे के हिसाब से टिकट बाटें गए हैं.

विधायकों की टिकट कटने पर बीजेपी के आरोप को लेकर सिंहदेव ने कहा कि अपना अपना तर्क सब देते हैं. हमको लगता है जो जितने की स्तिथि में हैं उनको टिकट देना है. कांग्रेस ने काम अच्छा किया है. इसके बाद भी कांग्रेस नहीं जीतेगी तो काम करने का कोई अर्थ नहीं रहेगा. बता दें कि कांग्रेस ने बुधवार को प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इस सूची में 53 प्रत्याशियों के नाम हैं. केवल 7 प्रत्याशियों का नाम आना बाकी है. इससे पहले कांग्रेस ने पहली सूची में 30 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें 8 विधायकों का टिकट काटा गया था.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : लिव-इन हर बार रेप नहीं!

CHHATTISGARH : Live-in is not rape every time! रायपुर। छत्तीसगढ़...

SAKTI MURDER CASE : इश्क, सुपारी और 3 गोलियां!

SAKTI MURDER CASE : Love, betel nut and 3...

BILASPUR RAILWAY DIVISION : रेलवे काउंटर आधे दिन!

BILASPUR RAILWAY DIVISION : Railway counters closed for half...