CG BREAKING : कुछ देर में इस्तीफा देने राजभवन पहुंचेंगे सीएम भूपेश बघेल ..

Date:

CG BREAKING: CM Bhupesh Baghel will reach Raj Bhavan to resign in some time..

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा 54 सीटों के साथ सरकार बनाने की स्थिति में आ गई है, जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। आज वे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौपेंगे। कुछ ही देर में सीएम भूपेश बघेल राजभवन पहुंचेंगे।

बता दें कि चुनाव परिणाम में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। प्रदेश के 9 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है। इनमें अंबिकापुर से उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव साजा से रविन्द्र चौबे, कवर्धा से मोहम्मद अकबर, आरंग से शिवकुमार डहरिया, कोंडागांव से मोहन मरकाम, सीतापुर से अमरजीत भगत, नवागढ़ से रुद्र गुरु और कोरबा से जय सिंह अग्रवाल चुनाव हार गए हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related