CG BREAKING : भाजपा का काम सिर्फ दंगा फैलाना, CM ने भोपाल रवानगी से पहले जमकर साधा निशाना

Date:

CG BREAKING: BJP’s job is only to spread riots, CM targeted fiercely before departure to Bhopal

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मध्यप्रदेश भोपाल रवाना होने से पहले भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा के जशपुर में घर वापसी अभियान शुरू करेगी भाजपा वाले बयान पर कहा- भाजपा के पास सांप्रदायिकता और धर्मांतरण दो ही मुद्दे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा- भाजपा का काम सिर्फ दंगा फैलाना –

भाजयुमो के कार्यक्रम में पुलिस के साथ मारपीट की गई। नारायणपुर में एसपी पर पथराव किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा- भाजपा का काम सिर्फ दंगा फैलाना है। भाजपा के लोग सत्ता में वापसी के लिए छटपटा रहे हैं, लेकिन जनता ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है।

भाजपा बताए – मनमोहन सिंह को कितने बार धन्यवाद बोला –

धान खरीदी को लेकर अरुण साव के बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा – भाजपा नेता बताएं उनकी सरकार थी तो मनमोहन सिंह को कितने बार धन्यवाद दिए? बीजेपी तो 50-55 लाख टन खरीदी तक भी नहीं पहुंचती थी। हम तो 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीद लिए हैं।

हमारे शासनकाल में किसानों की संख्या और रकबा दोनों बढ़ा –

मुख्यमंत्री ने कहा- बीजेपी के शासन काल में धान का रकबा कम होता जा रहा था। हमारे शासनकाल में किसानों की संख्या और रकबा दोनों बढ़ा है। बीजेपी किसान विरोधी है, कृषि विरोधी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related