CG BREAKING : अंगदान पर बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ में बना अलग सेल जल्द काम शुरू करेगा

Date:

CG BREAKING: Big update on organ donation, Chhattisgarh’s separate cell will start work soon

बिलासपुर। एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान जारी नोटिस का जवाब देते हुए राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में बताया है कि राज्य में कैडेवर ट्रांसप्लांट के लिए अलग सेल बनाया जा चुका है और नई संशोधित नीति के तहत डेड ब्रेन ऑर्गन ट्रांसप्लांट का काम तीन सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगा।

लिवर ट्रांसप्लांटेशन के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रही बिलासपुर की एक महिला आभा सक्सेना ने एडवोकेट कमल सक्सेना के माध्यम से एक जनहित याचिका हाईकोर्ट में दायर की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि राज्य में करीब 250 ऐसे मरीज है जिन्हें किडनी, लंग्स, कार्निया, लिवर या हार्ट ट्रांसप्लांटेशन कराना है। ट्रांसप्लांट के लिए अंगदान कोई रक्त संबंधी दे सकता है अथवा किसी ब्रेन डेड घोषित व्यक्ति से इसे प्राप्त किया जा सकता है। राज्य में इस समय सिर्फ रक्त संबंधी के डोनेट करने पर ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध है। दूसरी ओर सन 1994 के ट्रांसप्लांट ऑफ ह्यूमन ऑर्गेनिक को 2011 में संशोधित कर केंद्र सरकार ने ब्रेन डेड घोषित व्यक्ति से लेकर अंगदान कराने के लिए अलग सेल बनाने का दिशा निर्देश दिया था। इसके परिपालन में एक साल पहले राज्य ने एक अलग सेल का गठन कर दिया है, मगर इसमें दो अधिकारियों के अलावा किसी की भर्ती नहीं की गई है, न ही इसका अलग दफ्तर तय किया गया है। इस पर हाईकोर्ट ने राज्य शासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

शासन की ओर से मंगलवार को बताया गया कि जनहित याचिका में बताई गई सभी कमियों को दूर करते हुए ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया को व्यापक बनाया जा रहा है और तीन सप्ताह के भीतर कैडेवर ट्रांसप्लांट प्रोग्राम शुरू हो जाएगा। शासन के जवाब के बाद चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने याचिका का निराकरण कर दिया।

हाईकोर्ट में शासन के इस जवाब के बाद कम से कम 20 मरीजों को तत्काल लाभ मिलेगा। ‌ ब्रेन डेड घोषित एक व्यक्ति के 8 अंगों को अलग-अलग लोगों में प्रत्यारोपित किया जा सकता है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related