CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में 540 करोड़ का फॉरेक्स ट्रेडिंग घोटाला, मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी का बड़ा खुलासा!

Date:

CG BREAKING: Big revelation of Rs 540 crore Forex trading scam, money laundering and tax evasion in Chhattisgarh!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा एप की तर्ज पर एक और बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, फॉरेक्स ट्रेडिंग (Forex Trading) के नाम पर करीब 540 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई है। यह घोटाला मुख्य रूप से रायपुर, बिलासपुर और कांकेर में सक्रिय था, जहां निवेशकों को बीस महीने में पैसे डबल करने का लालच देकर ठगा गया।

कैसे हुआ घोटाला?

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर एक कांकेर जिले के युवक द्वारा यह गड़बड़ी की गई। आरोप है कि इस स्कीम में निवेशकों से कैश लेकर रिटर्न नकद या TRC-20 यूएसडीटी नेटवर्क के जरिए दिया जाता था। इस दौरान बड़े पैमाने पर मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी की गई, जिससे सरकारी नियमों को दरकिनार कर 540 करोड़ से अधिक की राशि विदेशों में भेजी गई।

फॉरेक्स ट्रेडिंग पर क्या कहते हैं नियम?

भारत में फॉरेक्स ट्रेडिंग कानूनी तो है, लेकिन इसमें सख्त शर्तें लागू होती हैं।
भारतीय निवेशक केवल SEBI-विनियमित ब्रोकरों के साथ ही ट्रेडिंग कर सकते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मार्जिन अकाउंट से लीवरेज्ड फॉरेक्स ट्रेडिंग पर रोक लगा रखी है।
स्पॉट फॉरेक्स ट्रेडिंग भारतीय निवेशकों के लिए प्रतिबंधित है।

नियमों को किया दरकिनार

सूत्रों के मुताबिक, इस फॉरेक्स ट्रेडिंग घोटाले में इन सभी नियमों को दरकिनार कर पैसे की जमकर हेराफेरी की गई। अब इस घोटाले की गहराई से जांच की जा रही है, और इसमें मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी के एंगल से भी छानबीन की जा रही है।

क्या होगी अगली कार्रवाई?

इस घोटाले को लेकर वित्तीय एजेंसियों और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की नजरें टिकी हुई हैं। जल्द ही इस मामले में कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related