CG BREAKING : बैंक ब्रांच मैनेजर सस्पेंड, किसानों से कमीशन मांगने का आरोप ..

Date:

CG BREAKING: Bank branch manager suspended, accused of demanding commission from farmers..

बिलासपुर। किसानों से बोनस की राशि निकालने के नाम पर कमीशन मांगने वाले प्रभारी शाखा प्रबंधक हरीश कुमार वर्मा को निलंबित किया गया है। शिकायत मिलने के बाद जिला कलेक्टर अवनीश शरण ने शाखा प्रबंधक के खिलाफ जांच के निर्देश दिए थे। जांच में प्रथम दृष्टया मामला सही पाए जाने पर प्रभारी शाखा प्रबंधक/ पर्यवेक्षक को निलंबित किया गया है।

पूरा मामला जिला सहकारी केंद्रीय बैंक करगी रोड शाखा से जुड़ा हुआ है। यहां शाखा करगी रोड के खाताधारक ग्राम नगपुरा निवासी किसान दादू राम से बोनस की राशि आहरण किए जाने में कमीशन लिए जाने की शिकायत थी। इसके अलावा किसान दयाराम साहू तथा दीप कुमार पांडेय से अभद्र व्यवहार को शिकायत थी। शिकायत पर कलेक्टर ने जांच कर जांच प्रतिवेदन मंगाया था।

कलेक्टर के निर्देशानुसार सहायक नोडल अधिकारी जिला बिलासपुर से प्रतिवेदन चाहा गया था। जिस पर सहायक नोडल अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाए जाने का अभिमत दिया था। इसके बाद हरीश कुमार वर्मा पर्यवेक्षक( मूल पद प्रभारी शाखा प्रबंधक) शाखा करगी रोड को बैंक कर्मचारी सेवा नियम 1982 के नियम क्रमांक 6(3) 3 के अनुसार तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में हरीश कुमार वर्मा का मुख्यालय शाखा सरकंडा नियत किया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related