CG BREAKING : 8 की मौत, अस्थि विसर्जन कर लौट रहा था परिवार, रोड में बिखरें पड़े मिले शव

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: 8 dead, family was returning after immersing bones, bodies found scattered in the road

जगदलपुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सीमा पर भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। एक्सीडेंट में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज जारी है। मरने वाले सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। बोलेरो वाहन से ये सभी भद्राचलम में अस्थि विसर्जन के लिए गए हुए थे। लौटते समय बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर हो गई।

पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले कोंडागांव जिले में पदस्थ एक जवान ने सुसाइड कर लिया था। मृत जवान के परिवार के 10 सदस्य बोलेरो वाहन में सवार होकर तेलंगाना के भद्राचलम में दो दिन पहले अस्थि विसर्जन के लिए गए हुए थे। मंगलवार की देर शाम बस्तर लौट रहे थे। इसी बीच छत्तीसगढ़ से 30 किमी पहले बोड्डुगुडेम गांव के पास वाहन की ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के बाद वाहन में सवार कुछ लोग दूर जा गिरे जबकि ड्राइवर समेत एक बुजुर्ग वाहन में ही फंस गए थे। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 4 लोग घायल हो गए। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने सभी घायलों को भद्राचलम अस्पताल पहुंचाया, जहां 2 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 2 घायलों का इलाज जारी है। मृतकों और घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

पोस्टमॉर्टम के बाद सभी शव को बस्तर लाया जाएगा। इधर भद्राचलम पुलिस का कहना है कि एक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान पदम सिंह निवासी पंडरीपानी के रूप में हुई है। अन्य मृतकों की पहचान अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related