CG BREAKING : आरक्षक भर्ती गड़बड़ी मामले में 6 गिरफ़्तार, 4 आरक्षक भी शामिल

Date:

 

CG BREAKING: 6 arrested in constable recruitment irregularities case, 4 constables also include

रायपुर। आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी में संलिप्त 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें चार आरक्षक भी हैं।

गिरफ्तार लोगों में दो हैदराबाद की सलाहकार कंपनी के कर्मचारी भी हैं जिनकी भर्ती प्रक्रिया में सहयोग लिया जा रहा था।

बताया गया कि आरक्षक भर्ती में लेनदेन की पुष्टि के बाद चार आरक्षकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन महिला आरक्षक भी हैं।भर्ती परीक्षा में कथित रूप से संलिप्त एक आरक्षक अनिल रत्नाकर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद से मामला गरमायाहुआ है।

मृतक आरक्षक ने अपने हाथ में लिखा था कि सिर्फ कर्मचारियों को फंसाया जा रहा है। जबकि अधिकारी भी संलिप्त हैं। आईजी दीपकझा सीधे तौर जांच पर नजर रखे हुए हैं, और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यह पता चला है कि शारीरिक परीक्षा में विफल कई अभ्यर्थियों को अच्छे अंक दे दिए गए थे जिन आरक्षकों को गिरफ्तार किया गया है।उनके अभ्यर्थियों के लेनदेन के पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। आने वाले समय में कुछ अफसरों भी गाज गिर सकती है।

गिरफ्तार हुए में परिधि निषादयोगेश कुमार धुर्वे, पवन कुमार साहू, नुतेश्वरी धुर्वेधर्मराज मरकाम, और पुष्पा चंद्रवशी हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related