CG NEWS : छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव ‘यूफोरिया 2024, किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

Date:

CG NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल सर्वोदय नगर, टाटीबंध, रायपुर के प्रागंण में दिनोंक 20/12/2024 को वार्षिकोत्सव ‘यूफोरिया 2024 बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने मंच पर इंद्रधनुषी रंगों की छटा बिखेरी। समारोह का उद्घाटन संचालक श्री संजय अग्रवाल एवं विद्यालय प्रबंधिका ज्योति अग्रवाल सूर्या संस्कार फाउंडेशन के संचालक सिद्धार्थ अग्रवाल, बाला कार्यकारी निर्देशक मृणाली अग्रवाल, प्राचार्य राकेष बतुर्वेदी द्वारा सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।

इस समारोह में सूर्या सामाजिक जनकल्याण समिति की अध्यक्ष एवं विद्यालय संरक्षिका श्रीमती सत्यबाला अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल थी। श्रीमती अग्रवाल द्वारा विद्यालय की नींव रखे जाने एवं उनसे प्राप्त मागदर्शन से आज विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। समारोह में कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने भी कार्यकम की शोभा बढ़ाई। शाला के प्राचार्य श्री राकेश चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यकम में विद्यालय की अन्य शाखा सी.पी.एस. किड्स एकाडमी शंकर नगर की प्राचार्या सुश्री सुनंदा नायक, सी.पी. एस. किड्स एकाडमी गुडियारी की प्राचार्या ओशीन खान एवं सी.पी.एस. किड्स एकाडमी बीरगाँव के प्रबंधक श्री सौरभ अग्रवाल ने अपना सकिय सहयोग प्रदान किया।

सांस्कृतिक कार्यकम का प्रारंभ छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया गया। तदुपरांत प्राचार्य श्री राकेश चतुर्वेदी द्वारा विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया जिसमें शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यकमी गतिविधियों में विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। इसमें मुख्य रूप से विद्यालय के छात्रओं का मेडिकल, इंजीनियरिंग एवं कम्प्यूटर के क्षेत्र में देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्था मे प्रवेश प्राप्त होने को उल्लेखित किया गया। इसके साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं का कबड्‌डी एवं खो-खो में राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने की उपलब्धियों का उल्लेख किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत में नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी अतिथियों एवं अभिभावकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। समारोह में सभी शाखाओं के विद्यार्थियों ने समूह गीत छत्तीसगढ़ी, संबलपुरी, मराठी, पंजाबी समूह नृत्य द्वारा अपनी शानदार प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।

अबेकस और वैदिक गणित द्वारा विद्यालय के छात्रों ने अपनी गणितीय और विश्लेशणात्मक क्षमता को प्रदर्शित किया। उनकी मार्गदर्शिका श्रीमती सविता केला ने इसकी उपयोगिता बताते हुए कहा कि इससे बच्चों के आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता में वृद्धि होती है। जिससे वे तेजी से गणितीय गणना करने में महारत हासिल करते है। कार्यक्रम में रोबोटिक्स विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के महत्व को बताते हुए छात्रों ने अपने मॉडल एण्टी स्लीपिंग वार्ग एण्ड वाटर स्पर्रिकलर’ तथा ‘फायर फायटिंग’ प्रस्तुत किया।

शैक्षणिक एवं सह-पाठ्‌यकमी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अतिथियों द्वारा प्रषस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से बारहवीं में लावण्या देवांगन ने 97 प्रतिशत प्राप्त कर शाला में प्रथम एवं जिला में पाचवों स्थान तथा कक्षा दसवीं में रिद्धिमा जैन एवं दीपिका डिंगवानी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बाला का नाम गौरवान्वित किया। इस अवसर पर संस्था की प्रबंधिका ज्योति अग्रवाल ने समारोह को सफल बनाने के लिये बच्चों द्वारा प्रस्तुत अदभूत कार्यक्रमों एवं उनके प्रयासों की सराहना की।

तत्पश्चात छात्र-छात्राओं ने महाकाव्य रामायण के कुछ अंश की नाटक एवं नृत्य के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी। जिसमें रामायण के सा काण्डों द्वारा श्रीराम के जीवन दर्शन का जीवंत अभिनय किया गया। नुक्कड़ नाटक मानवीय संबंधों का मूल्य के मंचन द्वारा भारतीय नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों के महत्व का संदेश दिया गया। छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य के माध्यम से विद्यार्थियों ने राज्य की संस्कृति एवं परंपरा को प्रदर्शित कर दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर अपने अभिवादन में विशिष्ट अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यकमों द्वारा प्रदर्शित नैतिक मूल्यों, आदशों तथा समसामयिक विषयों के द्वारा संदेश्पूर्ण कार्यक्रमों के आयोजन के लिये शाला प्रबंधन को शुभकामनाएँ दी। उन्होनें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम और सह-पाठ्यकमी उपलब्धियों का श्रेय शाला प्रबंधन, प्राचार्य तथा शिक्षकों के अटूट समर्पण को दिया। अंत में छात्रों द्वारा पंजाबी लोक नृत्य ‘गॉगड़ा’ पूरे जोश एवं उत्साह के साथ प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थी परिषद द्वारा अतिथियों शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समस्त शाला कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ सफलतापूर्वक हुआ।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related