CG BREAKING : भाजपा नेता पर ब्लेड से हमला, हालत गंभीर

Date:

CG BREAKING : BJP leader attacked with blade, condition critical

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के खम्हारिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरगा में देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। भाजपा नेता और पूर्व सरपंच नोहर साहू पर गांव के ही एक युवक ने गले पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में साहू गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, नोहर साहू गांव में आयोजित एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान देर रात अचानक आरोपी युवक ने उन पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमला सीधे गले पर किया गया, जिससे उन्हें गहरा घाव लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हमला करने वाला युवक गांव के वर्तमान सरपंच का पुत्र है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

डॉक्टरों के अनुसार, भाजपा नेता के गले पर गंभीर चोट आई है और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें रायपुर रेफर किया गया है।

घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। खम्हारिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related