Trending Nowशहर एवं राज्य

CG BIG NEWS : दो पुलिस जवानों को IG ने किया सस्पेंड

CG BIG NEWS: IG suspended two policemen

सरगुजा। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव को लेकर निर्वाचन और पुलिस विभाग एक्शन मोड पर है। शुक्रवार को सरगुजा रेंज आई.जी.अंकित गर्ग ने दो पुलिस जवानों को सस्पेंड कर दिया। बताया जा रहा है कि सस्पेंड होने वाले आरक्षक और प्रधान आरक्षक की ड्यूटी स्थैतिक निगरानी दल के साथ लगाया गया था। लेकिन आकस्मिक निरीक्षण में दोनों जवान का अपने कर्तव्यों के प्रति गंभीर अनुशासनहीनता पाया गया। जिसकी रिपोर्ट पर आई.जी.ने एक्शन लेते हुए दोनों जवानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस और निर्वाचन विभाग जुटा हुआ है। प्रदेश भर में जांच नाका लगाकर बाहर से आने वाले वाहनों की चेकिंग के साथ ही संदिग्ध लोगों पर पुलिस विभाग द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। सरगुजा में भी जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए लगातार पहल की जा रही है। जिसके तहत वाहनों की सघन जांच भी कराई जा रही है जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो इसके लिए सरहदी इलाकों में जांच की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।

जिसका जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा सरहदी निगरानी दलों का औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार को सरगुजा रेंज के उप पुलिस अधीक्षक एम.आर.कश्यप द्वारा मनेन्द्रगढ़ रोड कालीघाट अंबिकापुर का औचक निरीक्षण किया गया। यहां स्थैतिक निगरानी दल क्रमांक 9 के औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस जवान प्रधान आरक्षक प्रवीण चंद्र तिवारी और आरक्षक रिजयूस कुजूर अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह और गंभीर अनुशासनहीन मिले। निर्वाचन कार्य में कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही पर इसकी जानकारी सरगुजा रेंज आईजी को दी गयी। जिसके बाद आई.जी.अंकित गर्ग ने दोनों जवानों पर एक्शन लेते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

 

advt03-march2025
advt02-march2025
advt-march2025
birthday
Share This: