Trending Nowशहर एवं राज्य

CG BIG NEWS : पति की प्रेमिका की सरेराह जमकर पिटाई, सड़क पर देर तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

CG BIG NEWS: Husband’s girlfriend beaten fiercely, high voltage drama continued on the road for a long time

जगदलपुर। जगदलपुर में एक शादीशुदा महिला ने अपने पति की प्रेमिका की सरेराह जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि इस मारपीट की घटना के दौरान मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक जाम हो गया। लोगों के द्वारा दोनों महिलाओं को छुड़ाने का भी प्रयास किया, लेकिन वो नही मानी। लिहाजा घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को जमकर फटकार लगाने के बाद थाना ले गयी। मारपीट की इस घटना का मौके पर मौजूद लोगों ने विडियों बना लिया, जो कि सोशल मीडिया में अब जमकर वायरल हो रहा है।

मारपीट का ये पूरा घटनाक्रम जगदलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक रविवार को लाला जगदलपुरिया ग्रंथालय के सामने ये घटना घटित हुई। दोपहर के वक्त ये दोनों महिलाओं का आमना-सामना हो गया। जिसके बाद किसी बात को लेकर पहले तो महिलाओं के बीच विवाद शुरू हुआ। इसके बाद शादीशुदा महिला ने दूसरी महिला का बाल पकड़कर उसकी पिटाई करना शुरू दी। मारपीट के दौरान महिला द्वारा उसके पति को छिनने और बच्चें को मारने की कोशिश करने का आरोप महिला पर लगाया गया। जगदलपुर मुख्य मार्ग पर हुए इस मारपीट की घटना के दौरान कुछ देर तक ट्रैफिक भी जाम हो गया।

इस दौरान मौके पर मौजूद महिलाओं द्वारा दोनों को समझाकर रोकने का भी प्रयास किया गया, लेकिन महिला नही मानी। जिसके बाद किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर जब पुलिस पहुंची, तब भी महिलांए बहस कर हाथा पाई पर उतारू थी। ऐसे में पुलिस द्वारा मारपीट करने वाली दोनों महिलाओं को फटकार लगाते हुए थाने जाने के लिए कहा गया। पुलिस ने दोनों महिलाओं को थाना ले जाकर उनकी शिकायत जानी है। फिलहाल पुलिस इस घटना पर दोनों महिलाओं का पक्ष जाननेे के बाद जांच कर मामले की सच्चाई जानने का प्रयास कर रही है।

Share This: