CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ पर AAP की नजर, कल केजरीवाल और भगवंत मान आ रहे रायपुर

CG BIG NEWS: AAP’s eye on Chhattisgarh, tomorrow Kejriwal and Bhagwant Mann are coming to Raipur
रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर जहां कांग्रेस और बीजेपी ने अपनी कमर कस ली है, वहीं आम आदमी पार्टी भी इस मैदान में उतरने को तैयार है। इसी मद्देनजर आप पार्टी चुनाव को लेकर राजधानी रायपुर आने वाले हैं। आम आदमी पार्टी (आप) की चुनावी तैयारियां तेज हो चुकी हैं। आप के प्रदेश कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के मद्देनजर उनका आगमन हो रहा है।
बता दें प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय और संजीव झा का प्रदेश के शनिवार को एक बजे कार्यकर्ता विमानतल पर स्वागत करेंगे। वहीं राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पांच मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ रायपुर आ रहे हैं, जो कि पांच मार्च को राजधानी पहुंचेंगे। दोपहर दो बजे रायपुर प्रेस क्लब में आम आदमी पार्टी (आप) प्रेस से रू-ब-रू होगी। रायपुर के जोरा ग्राउंड, जीई रोड, कृषि विश्वविद्यालय के सामने पांच मार्च को इनका कार्यक्रम प्रस्तावित है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व जोश और उत्साह है और प्रदेशभर से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ने की पूरी संभावना है, जिसकी जोन स्तर पर तैयारी चल रही है।
पंजाब में भगवंत मान की आप सरकार –
पंजाब में भगवंत मान की आप सरकार ने छोटे से कार्यकाल में ही प्रदेश वासियों से किए गए बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में मजबूती से सुविधाएं दी हैं। वह पंजाबवासियों के लिए अभूतपूर्व उपलब्धि है। प्रदेश कार्यकर्ता संवाद में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान कार्यकर्ताओं में 2023 की चुनाव तैयारी कर रणनीति तय करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बताया कि इस दौरान डा. शिव नारायण द्विवेदी, अनुप पाण्डेय, पुष्पेंद्र परिहार, विवेक मिश्रा, संजय गुप्ता, उत्तम जायसवाल सहित अन्य पार्टी के सदस्य इस आयोजन की तैयारियों में जुड़े हुए हैं।