CG BIG NEWS : कान्हा नेशनल पार्क से आई बाघिन और हाथियों का समूह कवर्धा जिले में डेरा जमाए हुए, वन विभाग अलर्ट पर …

Date:

CG BIG NEWS: A group of tigresses and elephants from Kanha National Park are camping in Kawardha district, Forest Department is on alert…

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में वन्यजीवों की गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं। कान्हा नेशनल पार्क से आई एक बाघिन और हाथियों का एक समूह यहां डेरा जमाए हुए हैं। बाघिन के मवेशियों का शिकार करने और हाथियों के ग्रामीण इलाकों में विचरण करने की खबरों ने वन विभाग और स्थानीय निवासियों की चिंताओं को बढ़ा दिया है।

वन विभाग ने बाघिन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कई ट्रैप कैमरे लगाए हैं। हालांकि, बाघिन का लगातार मूवमेंट ट्रैक करना विभाग के लिए चुनौती बन गया है। बाघिन की सुरक्षा के मद्देनजर उसकी सटीक लोकेशन को गुप्त रखा गया है।

वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि यदि यह बाघिन यहां स्थायी ठिकाना बनाती है, तो यह क्षेत्र की जैव विविधता के लिए सकारात्मक संकेत होगा। हालांकि, वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों से खतरे की संभावना भी बढ़ गई है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related