CG BIG BREAKING : बीजेपी का ‘अटल विश्वास पत्र’ .. छत्तीसगढ़ के लिए इन बड़ी योजनाओं का ऐलान ! शिक्षा और रोजगार से लेकर इतना कुछ …
CG BIG BREAKING: BJP’s ‘Atal Vishwas Patra’… Announcement of these big schemes for Chhattisgarh! From education and employment to so much more…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र ‘अटल विश्वास पत्र’ जारी कर दिया है। यह घोषणापत्र पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती और ‘अटल निर्माण वर्ष’ को समर्पित है।
भाजपा ने घोषणापत्र तैयार करने से पहले प्रदेशव्यापी सुझाव संग्रहण अभियान चलाया था, जिसमें हजारों लोगों ने अपने सुझाव दिए। इन्हीं महत्वपूर्ण सुझावों को सम्मिलित कर भाजपा ने यह घोषणापत्र तैयार किया है, जो प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने का संकल्प है।
घोषणापत्र की प्रमुख घोषणाएँ –
1. नगरीय विकास और आवास
नजूल भूमि के स्वामित्व के लिए नया कानून बनाया जाएगा, जिससे सभी पट्टा धारकों को भू-स्वामी बनाया जाएगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) के तहत स्वीकृत 3 लाख मकानों का निर्माण तेज़ी से पूरा किया जाएगा।
बिजली बिल और समेकित कर चुकाने वाले परिवारों को आवास निर्माण के लिए पात्रता दी जाएगी।
2. बेहतर नगरीय सेवाएँ
‘माई सिटी ऐप’ लॉन्च किया जाएगा, जिससे नगर निगम की सभी सेवाएँ ऑनलाइन उपलब्ध होंगी।
‘सरकार तुंहर द्वार’ योजना के तहत शासकीय सेवाओं की डोरस्टेप डिलीवरी होगी।
संपत्ति कर समय पर चुकाने वाले नागरिकों को 10% की विशेष छूट, जबकि महिलाओं के नाम पर पंजीकृत संपत्तियों पर 25% विशेष छूट दी जाएगी।
3. जल आपूर्ति और स्वच्छता
‘नल से जल’ योजना को मजबूत किया जाएगा और नए जल टैंक बनाए जाएंगे।
हर घर में कचरा बाल्टी उपलब्ध कराई जाएगी और स्मार्ट वेस्ट मॉनिटरिंग सिस्टम से कचरा संग्रहण की ट्रैकिंग होगी।
तालाबों की सफाई और जल संरक्षण के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) से जोड़ा जाएगा।
4. महिलाओं के लिए विशेष योजनाएँ
विद्यालयों और महाविद्यालयों में मुफ्त सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जाएंगे।
बाजार क्षेत्रों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट्स की संख्या बढ़ाई जाएगी।
महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) को ₹2.5 लाख तक का ऋण और मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा।
5. रोजगार और शिक्षा
नालंदा परिसर की तर्ज पर सार्वजनिक अध्ययन केंद्र और पुस्तकालयों में सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
युवाओं के लिए रोजगार मूलक स्किल डेवलपमेंट सेंटर्स खोले जाएंगे।
UPSC मुख्य परीक्षा (MAINS) पास करने वाले अभ्यर्थियों को ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विद्यालयों और महाविद्यालयों में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
6. स्ट्रीट वेंडर्स और व्यापारियों के लिए विशेष योजना
PM स्वनिधि योजना के तहत ₹30,000 तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
स्मार्ट वेंडिंग ज़ोन और फूड स्ट्रीट्स विकसित किए जाएंगे।
व्यापारिक केंद्रों में बिजली, सड़क, शौचालय और पेयजल जैसी सुविधाएँ सुनिश्चित की जाएंगी।
7. न्यायसंगत कर प्रणाली
पुराने संपत्ति कर को बिना जुर्माना या ब्याज के निपटाने की सुविधा दी जाएगी।
उपयोगकर्ता शुल्क से जुड़ी समस्याओं का संतुलित समाधान किया जाएगा।
बीजेपी: सेवा और विकास का संकल्प
बीजेपी ने कहा कि हर चुनाव जनता की सेवा का अवसर है, और पार्टी सत्ता को सेवा का माध्यम मानती है। भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पालिकाओं को कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और वसूली का अड्डा बना दिया था।
कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार का अंत होगा: बीजेपी
भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में नगर पालिकाओं को केवल ‘वसूली तंत्र’ की तरह इस्तेमाल किया गया और जनता की योजनाओं को बाधित करने की कोशिश की गई। कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों के कारण प्रदेश में अव्यवस्था और प्रशासनिक विफलता का माहौल बना।
‘अटल विश्वास पत्र’ जनता का विजन
बीजेपी ने कहा कि उनका घोषणापत्र केवल वादों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि जनता की जरूरतों के अनुसार बनाई गई एक कार्ययोजना है। भाजपा ने जनता से कांग्रेस के भ्रष्टाचार को खत्म करने और प्रदेश में सुशासन लाने के लिए समर्थन मांगा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शब्दों को दोहराते हुए भाजपा ने कहा “भाजपा की गारंटी, मतलब गारंटी पूरी होने की भी गारंटी।”
अब जनता तय करेगी कि छत्तीसगढ़ में विकास और पारदर्शिता चाहिए या कांग्रेस का भ्रष्टाचार और कुशासन।