CG ADIVASI MURDER BREAKING: Terror of Naxalites, murder of 2 innocent tribals
रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर इलाके में नक्सलियों ने फिर से कायराना हरकत की है। माओवादियों ने दो निर्दोष आदिवासियों को मौत के घाट उतार दिया है। नक्सलियों का आरोप है कि ये दोनों आदिवासी पुलिस की मुखबिरी कर रहे थे। पुलिस मुखबिरी का शक होने पर नक्सलियों ने दोनों आदिवासियों पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार तेलंगाना के मुलुगु जिले के वाजेड़ू मंडल में नक्सलियों ने उइका रमेश पेरुरू पंचायत सचिव व उइका अर्जुन भी पेरुरु गांव निवासी था। जिनकी नक्सलियों ने हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वाजेड़ु वेंकटापुरम संगठन ने प्रेस नोट फेंका है। साथ ही ग्रामीणों को भी चेतावनी दी है कि पुलिस से मुखबिरी की तो उनका भी आगे ऐसा ही हाल होगा।

