CG ACCINDENT BREAKING : भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत, तेज रफ्तार यात्री बस की ट्रेलर से टक्कर

Date:

CG ACCINDENT BREAKING: 7 killed in a horrific road accident, speeding passenger bus collides with trailer

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों मौत हो गई है। वहीं 10 से ज्यादा यात्री घायल हो गए है। 10 में से 2 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। घटना सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। बस रायपुर से रेणुकूट जा रही थी। तभी ये हादस हो गया। तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई है। इनमें दो बच्चे और 2 महिलाएं भी शामिल हैं। जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। हादसा बांगो थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, लग्जरी मेट्रोज बस स्लीपर कोच देर रात रायपुर से रेणुकूट के लिए निकली थी। बताया जा रहा है कि तड़के करीब 4 बजे बस कोरबा के पौड़ी उपरोड़ा में नेशनल हाईवे-130 पर पहुंची थी कि मड़ई के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। एक तरफ से बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के दौरान लोग गहरी नींद में थे। टक्कर होते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने सुबह हादसा देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। हालांकि हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सभी घायलों को एंबुलेंस से स्थानीय उप स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल कोरबा रेफर किया जा रहा है। इस दौरान एक और बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

वहीं SP संतोष सिंह ने बताया कि हादसे में कुल 3 लोग घायल हैं। जिसमें से एक सामान्य रूप से और दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना सुबह 4 बजे के आसपास की है। सामान्य रूप से घायल व्यक्ति का इलाज पौड़ी अस्पताल में चल रहा है जबकि गंभीर रूप से अन्य दो व्यक्ति कोरबा जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। वहीं अन्य यात्रियों को दूसरी बस से भेज दिया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR BREAKING : रोहित तोमर गिरफ्तार

RAIPUR BREAKING : Rohit Tomar arrested रायपुर, 17 फरवरी। राजधानी...

CG RAID BREAKING : कोका-कोला फैक्ट्री पर IT की रेड…

CG RAID BREAKING : IT raid on Coca-Cola factory… बिलासपुर।...