CG ACCIDENT NEWS: मातम में बदली शादी की खुशियां, समारोह से लौट रही दूल्हे की बहन की कार हादसे में मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ACCIDENT NEWS: भटगांव। भटगांव के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की शादी समारोह से लौट रही बहन की कार हादसे में मौत हो गई। अंबिकापुर-वाराणसी मार्ग पर सोनगरा के पास तेज रफ्तार कार सोमवार सुबह करीब 9 बजे सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में पूर्व नपं अध्यक्ष के जीजा समेत तीन बच्चे घायल है। सभी घायलों का अंबिकापुर के निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। घटना भटगांव थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, भटगांव के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज गुप्ता का विवाह समारोह 20 अप्रैल को अंबिकापुर के कमोदा बिहार मैरिज हॉल में आयोजित था। उसमें शामिल होने सूरज गुप्ता की बहन चांदनी गुप्ता (32) अपने पति निरंजन गुप्ता (34) निवासी दुलदुला जशपुर अपने दो बच्चों के साथ अंबिकापुर आई थी। रात में अंबिकापुर से भटगांव जा रहे थे।

CG ACCIDENT NEWS: निरंजन गुप्ता अपने मारुती स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक JH 01 CP 8189 से पत्नी चांदनी सहित दो बच्चों और बतौली भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता के दो बच्चों को लेकर अंबिकापुर से भटगांव के लिए रवाना हुए। सुबह करीब 9 बजे तेज रफ्तार में उनकी कार सोनगरा के पास पेड़ से जा टकराई। तेज रफ्तार में हुए हादसे में कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने सब्बल की मदद से कार का दरवाजा खोला। निरंजन गुप्ता और चांदनी गुप्ता को बाहर निकाला। कार की पिछली सीट पर सवार तीन बच्चों को पहले ही बाहर निकाल लिया गया। एक 7 महीने की बच्ची चांदनी की गोद में थी।

CG ACCIDENT NEWS: सभी घायलों को तत्काल अंबिकापुर के गायत्री हॉस्पिटल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने चांदनी गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। निरंजन गुप्ता गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं चांदनी गुप्ता के गोद में सोए 7 माह के बच्चे को खरोच तक नहीं आई है। उनकी 6 वर्षीय बेटी का हाथ टूट गया है। वहीं, आशीष गुप्ता के 10 वर्षीय बेटी और 6 वर्षीय बच्चे के हाथों और कंधे पर चोटें आई है। हादसे का कारण कार चला रहे निरंजन गुप्ता को झपकी आना बताया गया है। निरंजन गुप्ता पूरी रात विवाह समारोह में जागे हुए थे और सुबह कार चला रहे थे। उन्होंने सीट बेल्ट भी नहीं लगाया था। जिस कारण हादसे के बाद एयरबैग नहीं खुल सका और चांदनी गुप्ता के सीने और सिर पर गंभीर चोटें आईं। जिससे उनकी मौत हो गई। निरंजन गुप्ता के जांघ की हड्डी टूट गई और सीने में भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। हादसे से सूरज गुप्ता का परिवार सदमे में है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

KHAMENEI FUNERAL : 4 महीने बाद खामेनेई की विदाई

KHAMENEI FUNERAL : Khamenei's farewell after 4 months रायपुर डेस्क।...

UAPA TERRORIST LIST 2026 : 23 आतंकियों को घोषित किया गया आतंकी

UAPA TERRORIST LIST 2026 : 23 terrorists declared terrorists रायपुर।...

BADRINATH DONATION CONTROVERSY : बद्रीनाथ में भी चंदा कांड?

BADRINATH DONATION CONTROVERSY : Donation scandal in Badrinath too? रायपुर...