CG ACCIDENT NEWS : शादी समाहरोह से लौट रही गाड़ी पलटी, दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत, 14 घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बलौदाबाजार। जिले से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमे 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं 14 घायल बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा ट्रैक्टर (Tractor) अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे यह हादसा हुआ। 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला लवन चौकी क्षेत्र (reaper post area) का है।

मिली जानकारी के अनुसार सभी ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। लौटने के दौरान ये हादसा हो गया है। फिलहाल सभी का इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने दोनों शवों का सोमवार को पोस्टमॉर्टम (Postmortem) कराकर परिजनों को सौंपा दिया है। जिले के अमेठी गांव (Amethi Village) में रविवार को आदिवासियों का सामूहिक आदर्श विवाद समारोह था।

इस समारोह में लाहोद निवासी नम्मू ध्रुव की बेटी की शादी थी। इसी शादी कार्यक्रम में शामिल होने गांव के लोग भी ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर गए थे। सभी दिनभर कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। ये अभी रात को करीब 10.30 बजे कोहरौद गांव पहुंचे थे। उसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया गया। घटना के बाद मौके पर ही ट्रैक्टर चालक देव प्रकाश उर्फ सोमू साहू(42 और दादू राम साहू(55) की मौत हो गई। ड्राइवर का शव ट्रैक्टर इंजन के नीचे ही दब गया था। किसी तरह से उसके शव को वहां से निकाला गया।

वहीं ट्रैक्टर ट्राली में सवार 14 लोग घायल हो हए थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। आस-पास के लोगों की मदद से किसी तरह से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां सभी घायलों का इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया है कि 4 की हालत गंभीर बनी हुई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related