CG ACCIDENT NEWS: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार यात्रिओं की बस, हादसे में 4 लोगों की मौत

Date:

CG ACCIDENT NEWS: सुकमा। छत्तीसगढ़ में सुकमा- तेलंगाना बार्डर पर तेज रफ्तार बस रेत से भरे ट्रक से जा टकराई. इस हादसे में 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यह हादसा तड़के साढ़े 3 से 4 बजे के बीच हुआ है. इस हादसे में बस के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है.

CG ACCIDENT NEWS: जानकारी के मुताबिक, यह हादसा तेलंगाना के सूर्यापेट-खम्मम नेशनल हाइवे पर हुआ है. जगदलपुर की गुप्ता ट्रेवल्स की बस ओडिशा से हैदराबाद के लिए रवाना हुई थी. तड़के यह बस यात्रियों को लेकर सुकमा होते हुए हैदराबाद की तरफ जा रही थी, तभी बीच रास्तें में कोहरे के कारण बस के चालक को सड़क पर खड़ी ट्रक दिख नहीं पाया, जिसके कारण तेज रफ्तार बस रेत से भरे ट्रक से जा टकराई.

CG ACCIDENT NEWS: घटना की जानकारी मिलते ही तेलंगाना के सूर्यापेट डीएसपी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं हादसे में अब तक 2 महिला और 2 पुरूषों की मौत की पुष्टि पुलिस ने की है. बताया जा रहा है कि कई यात्रियों को गंभीर चोट आई है, जिनका इलाज जारी है. पुलिस मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच में जुटी है.

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related