CG Accident News : तेज रफ़्तार बाइक में जबरदस्त भिड़त, हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल

Date:

CG Accident News : नेशनल हाइवे 130 सी पर देवभोग थाना क्षेत्र के झराबहाल पुल के पास आज तेज रफ्तार दो बाइक आपस में भिड़ गए. दोनों के बीच टक्कर इतनी जोर से थी कि दोनों बाइक के चालक और सवार 20 फीट दूर जा गिरे. इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संजीवनी 108 से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

CG Accident News : जानकारी के मुताबिक, एक बाइक में गंगराजपुर निवासी महेश 18 वर्ष, किसना 17 वर्ष, धूपकोट निवासी जोहन 24 वर्ष सवार थे. वहीं दूसरी बाइक में देवभोग निवासी 20 वर्षीय विशाल एक युवती के साथ सवार था. हादसे के बाद पांचों को गंभीर हालत में देवभोग अस्पताल में भर्ती कराया गया. बीएमओ डॉक्टर प्रकाश साहू ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है.

घायलों को मदद करने के बजाए वीडियो बनाते रहे लोग

CG Accident News : घटना की सूचना मिलते ही देवभोग पुलिस प्रधान आरक्षक विजय मिश्रा और दिप्तनाथ प्रधान मौके पर पहुंचे. 108 भी पहुंची हुई थी, पर लोग घायलों को मदद करने के बजाए वीडियो बनाते रहे. पुलिस के दोनों जवान चार घायलों को 108 में सुलाया, एक को अपने बाइक में लेकर अस्पताल पहुंचे. थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने कहा कि घायलों का उपचार जारी है. मामले की जांच की जाएगी. TAGSछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदी

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

GOVERNOR CHANGE LIST : एक झटके में कई राज्यपाल बदले …

GOVERNOR CHANGE LIST : Several governors changed in one...

RAID BREAKING : अनिल अंबानी पर ED का बड़ा छापा

RAID BREAKING : ED conducts major raid on Anil...

SUKHOI 30 CRASH : असम में सुखोई फाइटर जेट क्रैश

SUKHOI 30 CRASH : Sukhoi fighter jet crashes in...