CG Accident News : सड़क हादसे में CG एक्टर सूरज मेहर की मौत, बिलासपुर से शूटिंग खत्म कर लौट रहे थे अभिनेता

Date:

CG Accident News : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, आज छत्तीसगढ़ी एक्टर सूरज मेहर उर्फ नारद की आज सड़क हादसे में मौत हो गई। कहा जा रहा है कि सूरज मेहर बिलासपुर से छत्तीसगढ़ी फिल्म की शूटिंग से लौट रहे थे। तभी सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सरसीवा थाना क्षेत्र के पास उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी व पिकअप वाहन में टक्कर हो जाने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार आज बुधवार को सुबह 4 बजे के आसपास सड़क हादसा हो गया जिसमें सूरज महल की मौत हो गई। स्कॉर्पियो में सवार उनके अन्य मित्रों को गंभीर चोट लगने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में भर्ती किया गया है।

छत्तीसगढ़ी फिल्मों में विलेन का रोल निभाते थे एक्टर

बता दें कि, सूरज मेहर उर्फ नारद मेहर छत्तीसगढ़ी फिल्मों में विलेन का रोल निभाया करता था और छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्रीज के जाने-माने विलेन कलाकार के रूप में उनकी पहचान थी। आज अचानक सुबह 5 बजे सूरज मेहर के परिजनों को सूचना मिली कि सड़क हादसे में सूरज मेहर की मौत हो गई। परिवार के लोग तत्काल घटनास्थल पहुंचे और वहां से पुलिस की मदद से शव को सारंगढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम हेतु ले जाया गया।

सगाई करने वाले थे सूरज मेहर

जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय सूरज मेहर का आज 10 अप्रैल बुधवार को उड़ीसा के भठली में सगाई रस्म होना था। इसके लिए सूरज मेहर बिलासपुर से छत्तीसगढ़ी फिल्म में काम करके लौट रहा था और इसके बाद सरिया आकर सगाई के रस्म में जाने की तैयारी था। लेकिन भगवान को कुछ अलग ही मंजूर था और बीमारी व बूढ़े मां-बाप के इकलौते सुपुत्र सूरज मेहर उर्फ नारद की मौत हो गई। नगर पंचायत सरिया सहित छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BUS ACCIDENT BREAKING : बच्चे समेत 6 यात्रियों की मौत

CG BUS ACCIDENT BREAKING : 6 passengers including a...

GOVERNOR CHANGE LIST : एक झटके में कई राज्यपाल बदले …

GOVERNOR CHANGE LIST : Several governors changed in one...

RAID BREAKING : अनिल अंबानी पर ED का बड़ा छापा

RAID BREAKING : ED conducts major raid on Anil...

SUKHOI 30 CRASH : असम में सुखोई फाइटर जेट क्रैश

SUKHOI 30 CRASH : Sukhoi fighter jet crashes in...