CG ACCIDENT BREAKING: While trying to overtake, the bus collided with the truck from behind, there was screams
बालोद। बालोद जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर बस्तर रायपुर नेशनल हाईवे मरकाटोला घाट के पास ओवरटेक करने के चक्कर में कांकेर रोडवेज की बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें बस में सवार चार यात्री बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है, जहां पर सभी का इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, पूरी घटना पूर्ण पुरूर क्षेत्र का है। थाना प्रभारी शिशुपाल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि घटना में चार लोग घायल हुए हैं और मामले की जांच की जा रही है। यात्रियों को सुरक्षित बस से निकल गया है। हादसे के चलते सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई थी। ट्रैफिक को कम कराया जा रहा है।
मरकाटोला घाट दुर्घटनाओं का केंद्र बिंदु बना हुआ है। यहां पर अक्सर हद से होते रहते हैं, क्योंकि यह बस्तर अंचल को राजधानी से जोड़ने का एकमात्र प्रमुख मार्ग है। इसलिए यहां पर यातायात का भी काफी दबाव रहता है। अब तक किसी जगह और आसपास दर्जन भर लोग अपनी जान गवा चुके हैं।

