CG ACCIDENT BREAKING : वैष्णो देवी दर्शन कर लौट रहे छत्तीसगढ़ के 40 श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, कई लोगों की हालत गंभीर

Date:

CG ACCIDENT BREAKING: Bus filled with 40 devotees from Chhattisgarh returning after visiting Vaishno Devi overturned, condition of many people critical

रायपुर डेस्क। फिरोजाबाद जिले में शनिवार की तड़के श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 40 यात्री घायल हुए हैं। उन्हें पुलिस और यूपीडा ने सैफई और फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। आशंका है कि चालक को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ। कई लोगों की हालत गंभीर है।

सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। वे जम्मू कटरा स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद लौट रहे थे। हादसा फिरोजाबाद जिले के नसीरपुर थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन संख्या 51 के पास हुआ।

पुलिस के मुताबिक हादसे की शिकार इस बस में लगभग 65 तीर्थ यात्री सवार थे, जो वैष्णो देवी माता के दर्शन कर छत्तीसगढ़ जा रहे थे।तड़के 3.30 बजे चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गयी। जानकारी मिलने के बाद थाना नसीरपुर पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची।

बताया जाता है कि हादसा संभवत चालक को नींद आने से हुआ है। हादसे के शिकार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवा दिया गया है।

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related