CG ACB ACTION BREAKING : 3 अधिकारी गिरफ्तार, रिश्वतखोरी के खिलाफ एसीबी की बड़ी कार्रवाई

Date:

CG ACB ACTION BREAKING : 3 officers arrested, ACB takes big action against bribery

रायपुर। CG ACB ACTION BREAKING छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सक्ती जिले में ACB ने पटवारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। पटवारी ने रिकॉर्ड दुरुस्त करने के नाम पर किसान से रिश्वत मांगी थी। किसान रामशरण कश्यप ने इसकी शिकायत एसीबी से की, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए टीम ने पटवारी पवन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पवन सिंह हसौद तहसील क्षेत्र के कैथा गांव में पदस्थ था।

CG ACB ACTION BREAKING इसके अलावा, सुरजपुर जिले में भी एसीबी ने पटवारी भानु सोनी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। डुमरिया गांव के पटवारी भानु सोनी से चौहद्दी और नामांतरण के कार्य में रिश्वत ली जा रही थी। एसीबी ने इस मामले में भी कार्रवाई की और पटवारी को गिरफ्तार किया।

CG ACB ACTION BREAKING सरगुजा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में भी एसीबी ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लेखपाल केपी पांडेय और बाबू को गिरफ्तार किया। अस्पताल स्टाफ के टीए बिल पास करने के एवज में रिश्वत मांगी जा रही थी, जिसकी शिकायत पर एसीबी की टीम ने कार्रवाई की।

एसीबी की टीम ने इन मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखा है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: गरियाबंद में दो समुदायों में हिंसक झड़प, मारपीट, आगजनी व तोड़फोड़

CG NEWS गरियाबंद ।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक...

CG NEWS: प्रार्थना सभा को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा

CG NEWS: राजनांदगांव। शहर के मोतीपुर वार्ड नंबर 2,...

NAXAL NEWS : सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों का विशाल डंप बरामद

NAXAL NEWS : नारायणपुर। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र...

T20 WORLDCUP 2026 : भारत से नहीं भिड़ेगा पाकिस्तान

T20 WORLDCUP 2026 : Pakistan will not face India नई...