केंद्र ने राज्य की सरकारों को अस्थिर करने जांच एजेंसियों का किया इस्तेमाल : खड़गे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर । कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन के दूसरे दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र की भाजपा सरकार पर प्रहार किया।

खड़गे ने कहा कि आज सेंट्रल एजेंसी की मदद से चुनी हुई सरकारों को गिराया जा रहा है. यहां तक कि कांग्रेस महाधिवेशन को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन छत्तीसगढ़ के चीफ मिनिस्टर और कांग्रेस नेताओं ने डटकर मुकाबला किया।  ऐसे लड़ना और मुकाबला करना सीखना होगा, रोने से काम नहीं चलेगा. खरगे ने अडानी-अंबानी का नाम लिए बिना भी केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला.

उन्होंने कहा कि देश में सबसे पहले हमारे कांग्रेस पार्टी के जितने भी पीसीसी डेलीगेट्स हैं, सबका धन्यवाद क्योंकि चुना और देश का नेतृत्व करने का मौका दिया।  कांग्रेस जनों का विश्वास मेरे जीवनभर की कमाई है।  मैं अपने आखरी सांस तक कांग्रेस के मूल्यों की रक्षा करुंगा. हर बलिदान देकर हर चुनौती का सामना करेंगे। आप में से काफी साथी मेरे जीवन की राह से परिचित हैं। यह कांग्रेस में संभव है कि एक साधारण व्यक्ति जो कभी ब्लॉक कांग्रेस का अध्यक्ष हो, वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित हो गया।

खड़गे ने कहा कि केंद्र सरकार ने चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने के लिए ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स का इस्तेमाल किया।

राष्ट्रीय अधिवेशन में अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस नेताओं को साधुवाद देते हुए कहा कि अधिवेशन को रोकने बीजेपी सरकार ने छत्तीसगढ़ के नेताओं के घरों में ईडी का छापा मारा. लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने दोगुनी मेहनत से इस अधिवेशन को सफ़ल बनाया।  राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि देश आज सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है।  हर देशवासियों को संकल्प लेकर कहना होगा कि सेवा, संघर्ष और बलिदान, सबसे पहले हिंदुस्तान, ये हमारा नारा होगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related