शीना बोरा मर्डर केस में CBI ने अपनी जांच को किया बंद…स्पेशल कोर्ट को दी जानकारी

Date:

नई दिल्ली। शीना बोरा मर्डर केस में सीबीआई ने अपनी जांच को बंद करने का फैसला किया है। बुधवार को सीबीआई ने विशेष अदालत में ये जानकारी दी। आपको बता दें कि इस मामले में शीना बोरा की मां और पूर्व मीडियाकर्मी इंद्राणी मुखर्जी पर केस चल रहा है। सीबीआई ने कोर्ट को बताया है कि 2012 के इस केस को जांच एजेंसी बंद कर रही है। इस मामले में मर्डर का खुलासा 2015 में हुआ था।

CBI ने 3 चार्जशीट की थी फाइल

आपको बता दें कि इस केस में CBI ने कुल 3 चार्जशीट फाइल की हैं। इनमें से 2 सप्लीमेंट्री चार्जशीट हैं, जो इस केस में इंद्राणी मुखर्जी का नाम आने के बाद आगे की जांच के लिए फाइल की गई थीं। कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है।

2015 में इंद्राणी मुखर्जी हुई थी गिरफ्तार

आपको बता दें कि 2015 में पीटर मुखर्जी और इंद्राणी मुखर्जी को 2015 में शीना बोर्ड मर्डर केस में गिरफ्तार किया था। शीना बोरा इंद्राणी मुखर्जी की पहले पति से हुई बेटी थी। इंद्राणी की गिरफ्तारी के तीन महीने बाद पीटर मुखर्जी को भी इस हत्या में सहायता करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

नए जज के सामने होगी अब सुनवाई

आपको बता दें कि सीबीआई की जिस विशेष अदालत में इस केस की सुनवाई चल रही है, उस जज का ट्रांसफर भी हो चुका है और सीबीआई ने जांच अधिकारी को भी बदल दिया है, इसलिए अब इस केस की सुनवाई भी नए जज के अंडर में होगी। इस मामले की जांच शीना बोरा की मां इंद्राणी मुखर्जी के ड्राइवर श्यामवर राय की गिरफ्तारी के साथ हुई थी। हालांकि राय बाद में सरकारी गवाह बन गए थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : शंकराचार्य की जमानत अर्जी

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : Shankaracharya's bail application नई दिल्ली। स्वामी...

CG ACB ACTION : रिश्वत लेते SI-ASI गिरफ्तार

CG ACB ACTION : SI-ASI arrested while taking bribe रायपुर,...

COAL SCAM CHHATTISGARH : कोल केस में गिरफ्तारी

COAL SCAM CHHATTISGARH : Arrest in coal case रायपुर, 24...