वार्ड-29 में SIR पुनर्निरीक्षण की मुहिम तेज़: पार्षद कैलाश बेहरा रोज़ 12 घंटे दे रहे सेवा, मतदाताओं को फॉर्म भरने में मिल रहा बड़ा सहयोग

Date:

रायपुर। गुरु गोविंद सिंह वार्ड-29 में मतदाता गहन पुनर्निरीक्षण “SIR” अभियान को लेकर पार्षद कैलाश बेहरा लगातार सक्रिय हैं। वार्ड के बूथ स्तर से लेकर पार्षद कार्यालय पंडरी सतनाम मंच तक, वह प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से रात 9:00 बजे तक मतदाताओं की सहायता में जुटे हुए हैं।

पार्षद बेहरा स्वयं लोगों को SIR फॉर्म भरने, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देने और पूरी प्रक्रिया को सही तरीके से समझाने में सहयोग कर रहे हैं, ताकि सभी पात्र मतदाताओं के फॉर्म बिना गलती के जमा हो सकें।

वार्ड के निवासी भी पार्षद की इस पहल की सराहना कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रतिदिन इतनी लंबी अवधि तक सेवा देना SIR प्रक्रिया को सुचारू और सरल बनाने में बड़ी मदद साबित हो रहा है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related