गहरी खाई में गिरी बस, 36 की मौत, 19 घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

डोडा। जम्मू संभाग के जिला डोडा में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब जिले डोडा के बग्गर इलाके के त्रांगल में एक बस अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना जोरदार हुआ कि इसमें 36 लोगों की मौत हो गई है और करीब 19 घायल हैं। बस किश्तवाड़ से जम्मू की ओर जा रही थी।

हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। घायलों को इलाज के लिए जीएमसी डोडा ले जाया जा गया है। इनमें से भी कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। दो घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जीएमसी जम्मू के लिए रेफर किया गया, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, बस पंजीकरण संख्या जेके02सीएन-6555 वाली बस में 56 लोग सवार थे। यह बस किश्तवाड़ से जम्मू को जा रही थी। बटोत-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रुंगल-अस्सार के पास बस अनियंत्रित होकर 300 फीट खाई में गिर गई।

ओवरटेक बना हादसा का कारण

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी में पता चला है कि इस मार्ग पर तीन बसें एक साथ चल रही थी और एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में यह बड़ा हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीएम मोदी-उपराज्यपाल ने हादसे पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर दुख जताया है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी हादसे दुख प्रकट किया है।

मृतकों के परिवार को दो लाख और घायलों को पचास हजार की घोषणा

पीएम मोदी ने एक्स पर कहा, “जम्मू-कश्मीर के डोडा में बस दुर्घटना दुखद है। उन परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।”

उन्होंने घोषणा करते हुए कि प्रत्येक मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और प्रत्येक घायल को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, “जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक दुखद बस दुर्घटना के कारण बहुमूल्य जिंदगियों के नुकसान के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। स्थानीय प्रशासन बचाव अभियान चला रहा है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।” मृतक और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं।”

जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा,”डोडा में एक दुखद बस दुर्घटना में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं और दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रभावितों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए डिव कॉम और जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है।”

सूत्रों ने बताया कि काफी ऊंचाई से गिरने के कारण बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।\उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के अलावा पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के जवान बचाव अभियान में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कुछ घायल यात्रियों को अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related