Bus Accident News : प्रदेश में बड़ा बस हादसा, बस खाई में गिरी और 4 की मौत

Date:

Bus Accident News: Major Bus Accident in the State—Bus Plunges into Gorge, 4 Dead

Bus Accident News : हिमाचल में  कुल्लू के सोज्झा के पास एक बस खाई में गिर गई जिसमें 4 लोगों की मौत की खबर है।

इस बस में 22 यात्री सवार थे जिनमें 18 को बचा लिया गया है। अब तक 4 लोगों की मौत की खबर मिली है जिनमें 2 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोज्झा के पास एक बस सड़क से नीचे गिरने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

घायलों को  इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CH) बंजार भेज दिया गया है।

पुलिस, राजस्व विभाग, अग्निशमन सेवा , स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय निवासियों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

घटनास्थल पर अभी भी तलाशी और जांच अभियान जारी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी व्यक्ति फंसा हुआ या लापता न रह जाए

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related