BUDGET SESSION 2025 : 31 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट, इस तारीख़ को लोकसभा में पेश होगा बजट

Date:

BUDGET SESSION 2025: Parliament budget will start from January 31, budget will be presented in Lok Sabha on this date


नई
दिल्ली
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से प्रारंभ होगा और यह चार अप्रैल तक प्रस्तावित है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एकफरवरी को आम बजट पेश करेंगी। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू नेएक्सपर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा किराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत सरकार की सिफारिश पर संसद के दोनों सदनों को बजट सत्र 2025 के लिए 31 जनवरी, 2025 से 4 अप्रैल, 2025 तक (संसदीय कार्य की अनिवार्यता के अधीन) बुलाने की मंजूरी दी है।

दोनों सदनों की संयुक्त बैठक से शुरुआत

परंपरा के अनुरूप सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक से होगी, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधितकरेंगी। इसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। इसके बाद एक फरवरी को निर्मला सीतारमण, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरेकार्यकाल का पहला पूर्ण बजट और बतौर वित्त मंत्री लगातार अपना आठवां बजट पेश करेंगी।

केंद्रीय बजट 2025-26 आगामी 1 फरवरी 2025 को लोकसभा में पेश किया जाएगा। दोनों सदनों की कार्यवाही 13 फरवरी को एकलंबे अंतराल के लिए स्थगित की जाएगी। संसद की कार्यवाही 10 मार्च को दोबारा शुरू होगी जिसमें विभिन्न मंत्रालयों/विभागों कीअनुदान मांगों पर चर्चा होगी और बजट पारित कराया जाएगा।

किरेन रिजिजू, संसदीय कार्य मंत्री

सत्र का दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू

सत्र का दूसरा चरण 10 मार्च को शुरू होगा और इसके 4 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है। बजट सत्र में कुल 27 बैठकें प्रस्तावितहै। रीजीजू ने कहा कि दोनों सदन 13 फरवरी को अवकाश के लिए स्थगित हो सकते हैं और विभिन्न मंत्रालयों विभागों की अनुदानमांगों पर चर्चा के लिए 10 मार्च को फिर से मिलेंगे।

सत्र के पहले चरण में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर दोनों सदनों में बहस होती है और संसद के दोनों सदनों मेंप्रधानमंत्री के जवाब के साथ यह संपन्न होता है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG Breaking: संपत्ति गाइडलाइन दरों में संशोधन को मंजूरी, 30 जनवरी 2026 से लागू होंगे नए रेट

CG Breaking:  रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने...