Brijmohan Agrawal and Shyam Bihari Jaiswal: MP Raises Questions Over Shortage of Doctors; Health Minister Admits to the Shortage.
Brijmohan Agrawal and Shyam Bihari Jaiswal : आयुष विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आयुष विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में पहुंचे थे।
छत्तीसगढ़ में 14 नर्सिंग कॉलेज खोलने की तैयारी है जिनमें फिजियोथेरेपी, नैचुरोपैथी और मेंटल हेल्थ कॉलेज भी शुरू होंगे।
गांव-गांव तक डायग्नोस्टिक सिस्टम पहुंचाने की योजना है, गांव-गांव तक डायग्नोस्टिक सिस्टम पहुंचाने की योजना है।
बस्तर संभाग में 36 लाख लोगों की घर-घर स्क्रीनिंग होगी। सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर दे सकती है, सेवा भाव डॉक्टरों को देना होगा।
इस पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, देशभर में मेडिकल कॉलेज खुल रहे पर डॉक्टर्स की कमी है। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में 17 सौ डॉक्टरों की कमी है।
उन्होंने आगे कहा की ग्रामीण क्षेत्र में डॉक्टर नहीं मिलते। जब ग्रामीणों को डॉक्टर नहीं मिल रहे हैं तो मेडिकल कॉलेज का क्या औचित्य है?
मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने स्वीकारा की देश में बड़ी संख्या में डॉक्टरों की कमी है। उन्होंने कहा की समुद्र में बैठकर भी हम प्यासे हैं, कई जगह सर्जरी, डिलीवरी तक नहीं हो पा रही है।

