BREAKING NEWS : बंगाल के बर्धमान में बड़ा हादसा… ट्रक और बस में भीषण टक्कर, हादसे में 10 लोगों की मौत और 25 घायल

Date:

BREAKING NEWS : बर्द्धमान। स्वतंत्रता दिवस की सुबह पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्द्धमान जिले के फागुपुर में 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण बस दुर्घटना में 10 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाए और आठ पुरुष शामिल हैं।

इसके अलावा करीब 25 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 3-4 की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज बर्द्धमान मेडिकल कालेज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब सात बजे गंगासागर में पवित्र स्नान कर लौट रहे यात्रियों से भरी एक वाल्वो बस दुर्गापुर की ओर तेज गति से जा रही थी।

फागुपुर के पास बस एक खड़े डंपर के पीछे तेज रफ्तार में जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग आवाज सुनकर चौंक गए और तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही बर्द्धमान जिला पुलिस के कई अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गए।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने दो महिला यात्रियों सहित 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज जारी है और पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related