ब्रेकिंग न्यूज़.कैशियर फरार बैंक में किया 5 करोड़ से अधिक का घोटाला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। बैंक का कर्मचारी ही जब किसी बड़े घोटाले में संलिप्त हो तो मामले की तह तक जाने में पुलिस और बैंक प्रबंधन दोनों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है और यही कुछ हो रहा है राजेंद्रनगर यूनियन बैंक में 5.59 करोड़ घोटाले का मोस्ट वांटेड कैशियर किशन बघेल के मामलेे में। फरार होने से पहले उसने अपना मोबाइल रायपुर में ही छोड़ दिया था। इस वजह से उसका लोकेशन नहीं मिल रहा है। कैशियर ने करोड़ों का घोटाला केवल 1 लाख 30 हजार के सिक्कों की आड़ में कर दिया।
जानकारी के अनुसार उसने एक लाख तीस हजार के सिक्कों को बैंक के रिकार्ड में 5.59 करोड़ का दिखाया। उसके बाद अपने करीबियों और रिश्तेदारों के खाते किराए पर लिए और पैसे उसमें ट्रांसफर कर दिए। उनके खाते से पैसों का ट्रांजेक्शन अलग-अलग खातों में कर निकाल लिया।वह गबन के पैसों को ब्याज पर चलाता था। मार्केट में उसका करोड़ों का पैसा ब्याज में चल रहा था। इससे हर महीने उसे मोटी कमाई ब्याज के रूप में हो रही थी।
किशन ने जिन लोगों को ब्याज में पैसे दिए हैं, उन्हीं में से 6 लोगों के नाम पर अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाए और उनके खातों को किराए पर ले लिया। किराए पर लेने के बाद वह उन खातों को खुद ऑपरेट करता था। उसने उन लोगों से बैंक पासबुक से लेकर एटीएम तक अपने कब्जे में लिए थे।
वह उनके खातों में बैंक से पैसा ट्रांसफर कर खुद निकालता या किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर कर देता था। खाता जिसके नाम पर होता था उसे वह हर महीने चार-छह हजार रुपए बतौर कमीशन देता था। किशन ने जिन छह लोगों के खाते किराए पर लिए हैं, उन सभी से पूछताछ कर ली गई है।पता चला है कि किशन जिन लोगों के खातों में करोड़ों रुपए ट्रांसफर करता था, उन्हें इसकी खबर ही नहीं थी, इतनी बड़ी रकम उनके खातों जमा हो रही और निकाली जा रही है। एटीएम होने के कारण केशव कभी भी पैसे निकालता रहता था। उसके मोबाइल नंबर के आधार पर ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने किन-किन लोगों को पैसे ब्याज पर दिए थे।
किशन का मोबाइल भले ही नहीं मिल सका है, लेकिन पुलिस को कॉल डिटेल से ये पता चल गया है कि कौन-कौन लोग उसके संपर्क में थे। उन लोगों का ब्योरा निकालकर उनसे संपर्क किया जा रहा है। किशन ने प्रेम हरपाल, आरती हरपाल, भीम महानर, उत्तम सागर, प्रकाश बाघ, रुपाली बघेल, सायबर सिटी के खाते में जमा किए हैं।इनमें एक उसकी बहन है। किशन मूलत: छत्तीसगढ़ का है लेकिन उसका परिवार ओडिशा के खरियार रोड में बस गया है। नौकरी यहां लगने के कारण वह रायपुर में बस गया था।
किशन बघेल बैंक से 5.59 करोड़ उड़ाने के बाद पूरे पैसे किराए के खाते में ट्रांसफर किए। उन खातों से उसने पैसे अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। वे लोग कौन हैं इस पर सस्पेंस बना हुआ है अलबत्ता वह बहन के खाते से 1 करोड़ नहीं निकाल सका और वही रकम पुलिस ने फ्रिज करवा दी। केशन की बहन उसी के साथ जगन्नाथनगर सिविल लाइन स्थित मकान में रहती है। बहन को भी नहीं पता था कि उसके खाते में एक करोड़ रुपए जमा हैं।
किशन ने सिक्कों की आड़ में ही बैंक अफसरों को धोखा दिया। वह 5 दस हजार के सिक्के लेकर उसे लाखों के बताकर एंट्री करता था। आमतौर पर इंचार्ज ऑफिसर रोज के लेन-देन का हिसाब चेक करने के साथ ये देखते हैं कि कितने पैसे जमा हुए और कितने की एंट्री है। चूंकि सिक्के कोई गिनता नहीं था इस वजह से किशन जितना बता देता था, उतनी की एंट्री ओके कर दी जाती थी। इसके बाद वह उसी कैश को अपने किराए के खाते में जमा करता था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related