BREAKING NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Date:

BREAKING NEWS:रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। राज्य सरकार कुछ नए फैसले जनता के बीच पेश कर सकती है। बताया जा रहा है कि बैठक के बाद सरकार धान खरीदी की तारीखों का ऐलान कर सकती है। मीटिंग नया रायपुर स्थित मंत्रालय में रखी गई है। जहां कैबिनेट के सभी मंत्री मौजूद रहेंगे। इसके कुछ दिन पहले ही 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने का प्रस्ताव कैबिनेट की उप समिति ने भेजा था। खाद्य मंत्री दयाल बघेल की अध्यक्षता में बैठक में की गई। इस मीटिंग खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और कस्टम मिलिंग की नीति की समीक्षा की गई थी।

BREAKING NEWS: इस साल 160 लाख मीट्रिक धान खरीदने का अनुमान रखा गया है। बैठक धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू किए जाने पर बात हुई। मंत्रियों ने कहा कि राज्य मंत्री परिषद की बैठक में ही इसका अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बुधवार को इस पर सरकार फैसला स्पष्ट करेगी। कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने की मांग कर रही है। 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ सरकार विजन डॉक्यूमेंट जारी करेगी। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव अब नए नाम से जाना जाएगा। इसका नाम ‘अमृतकाल- छत्तीसगढ़ विजन @2047’ रखा जाएगा। इस डॉक्यूमेंट में 2047 तक छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कौन से सेक्टर में कौन से काम होंगे इसकी जानकारी होगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : कांग्रेस में गालीकांड! ऑडियो से मचा बवाल

CHHATTISGARH : Abusive scandal in Congress! Audio causes uproar रायपुर।...

LockDown News: मिडिल ईस्ट जंग का असर, आज से लॉकडाउन! 

Lockdown News: Major Government Announcement Amidst Middle East Conflict—Lockdown...

CHHATTISGARH : बस्तर 2.0 का बड़ा प्लान

CHHATTISGARH : Big plan for Bastar 2.0 रायपुर। छत्तीसगढ़ में...