BREAKING : ED ने छापे में बरामद किया डेढ़ करोड़ नगद सहित 11 करोड़ की संपत्ति दस्तावेज, 3 राज्यों की दी डिटेल्स

Date:

BREAKING: ED recovered 1.5 crore cash and property documents worth 11 crores in raids, details of 3 states

रांची| ईडी ने अवैध बालू खनन मामले में बिहार, झारखंड और बंगाल में छापेमारी के दौरान कुल डेढ़ करोड़ नगद सहित 11 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए हैं। एजेंसी ने अलग-अलग बैंकों में जमा आरोपियों के 6 करोड़ रुपए और 60 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है। दस्तावेजों और डिजिटल सामग्री को आगे की जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

सनद रहे कि ईडी बिहार पुलिस द्वारा दर्ज विभिन्न एफआईआर के आधार पर अवैध बालू खनन मामले की जांच कर रही है। इस दौरान एजेंसी ने ब्रॉडसन कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड और आदित्य मल्टीकॉम प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों, चार्टर्ड एकाउंटेंट्स और अन्य सहयोगियों के पटना, धनबाद, हजारीबाग और कोलकाता स्थित 27 ठिकानों पर छापेमारी की थी। आरोप है कि इन कंपनियों और उससे जुड़े लोगों ने विभागीय प्री-पेड परिवहन ई-परिवहन का उपयोग किए बिना अवैध रेत खनन और इसकी बिक्री कर बड़े पैमाने पर मनी लांड्रिंग की है।

खनन प्राधिकरण, बिहार की ओर से जारी चालान से करीब 250 करोड़ रुपये के राजस्व की भारी हानि हुई है। छापेमारी के दौरान नकदी, आपत्तिजनक दस्तावेज जैसे खरीदी गई संपत्तियों की बिक्री के दस्तावेज,कंपनियों और उनके निदेशकों के नाम पर एफडीआर की खोज हुई है। दोनों कंपनियां कोलकाता के पते पर रजिस्टर्ड हैं और बिहार में पटना, भोजपुर, औरंगाबाद, सारण, रोहतास और कैमूर में बालू खनन का काम करती रही हैं।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : कांग्रेस में गालीकांड! ऑडियो से मचा बवाल

CHHATTISGARH : Abusive scandal in Congress! Audio causes uproar रायपुर।...

LockDown News: मिडिल ईस्ट जंग का असर, आज से लॉकडाउन! 

Lockdown News: Major Government Announcement Amidst Middle East Conflict—Lockdown...

CHHATTISGARH : बस्तर 2.0 का बड़ा प्लान

CHHATTISGARH : Big plan for Bastar 2.0 रायपुर। छत्तीसगढ़ में...