BRRAKING: देशभर में लगातार उड़ानों में देरी, रद्दीकरण और यात्रियों को हो रही परेशानियों को देखते हुए DGCA ने इंडिगो के सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नियामक ने एयरलाइन से पूछा है कि इतने बड़े पैमाने पर हुई संचालन संबंधी गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदारी क्यों न तय की जाए।

DGCA ने इंडिगो प्रबंधन को 24 घंटे के भीतर विस्तृत जवाब देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि तय समय में संतोषजनक जवाब न देने पर नियामक कठोर कार्रवाई कर सकता है।

