BREAKING : Court sent Manish Sisodia on 5 days CBI remand …
नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. सिसोदिया को रविवार को दिल्ली की शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP कार्यकर्ताओं का हल्लाबोल जारी है. आप कार्यकर्ता दिल्ली से लखनऊ, भोपाल-नागपुर तक देशभर में सड़कों पर उतरकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
वही राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 5 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है. अब वह 4 मार्च तक सीबीआई रिमांड पर रहेंगे. जांच एजेंसी ने कोर्ट से 5 दिनों की रिमांड की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने मान लिया है.

