BREAKING : नहीं रहे कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, हार्ट अटैक से मौत, ऐसा रहा राजनीतिक सफर ..

Date:

BREAKING: Congress working president no more, died of heart attack, political journey like this ..

कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व सांसद व वरिष्ठ दलित नेता आर. ध्रुवनारायण का शनिवार को मैसूर में अपने आवास पर निधन हो गया। आर. ध्रुवनारायण ने 61 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, ध्रुवनारायण को सुबह 6.30 बजे दिल का दौरा पड़ा और वह अपने ड्राइवर के साथ अस्पताल के लिए रवाना हो गए। लेकिन कार में रास्ते में ही उनकी हालत बहुत गंभीर हो गई और अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

आर. ध्रुवनारायण का सियासी करियर –

ध्रुवनारायण 1983 में कांग्रेस में शामिल हुए और 1986 में एनएसयूआई के बेंगलुरु यूनिट के अध्यक्ष के रूप में काम किया। उन्होंने दो बार चामराजनगर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कांग्रेस के विधायक के रूप में कोल्लेगल और संटे मराली निर्वाचन क्षेत्रों से भी जीत हासिल की। कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में नंजनगुड आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।

कांग्रेस ने रद्द की प्रजा ध्वनि यात्रा –

वरिष्ठ दलित नेता आर. ध्रुवनारायण के सम्मान में, कांग्रेस ने रामनगर और दावणगेरे जिलों में प्रजा ध्वनि यात्रा रद्द कर दी है। केपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जारकीहोली ने अपने सहयोगी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह ध्रुवनारायण के निधन से दुखी हैं और उन्होंने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा, मैं दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और समर्थकों को शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया दुख –

कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ध्रुवनारायण के निधन पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “आर. ध्रुवनारायण के निधन से गहरा दुख और पीड़ा हुई। वह न केवल एक जमीनी राजनेता बल्कि बेहतरीन इंसान थे। उनका निधन सिर्फ कांग्रेस के लिए नुकसान नहीं है, बल्कि मेरे लिए भी एक बहुत बड़ी व्यक्तिगत क्षति है। मेरी प्रार्थना उनके परिवार और अनुयायियों के साथ हैं।”

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : शंकराचार्य की जमानत अर्जी

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : Shankaracharya's bail application नई दिल्ली। स्वामी...

CG ACB ACTION : रिश्वत लेते SI-ASI गिरफ्तार

CG ACB ACTION : SI-ASI arrested while taking bribe रायपुर,...

COAL SCAM CHHATTISGARH : कोल केस में गिरफ्तारी

COAL SCAM CHHATTISGARH : Arrest in coal case रायपुर, 24...