BREAKING : ट्रांसपोर्ट नगर में बिल्डिंग ढही, कई लोग फंसे, अफरा तफरी का माहौल

Date:

BREAKING: Building collapsed in Transport Nagar, many people trapped, atmosphere of chaos

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक बिल्डिंग ढह गई. इस घटना में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. हादसे में बिल्डिंग के पास खड़ा एक ट्रक भी चपेट में आ गया. वहीं, बिल्डिंग गिरने से मौके पर भगदड़ मच गई. इस घटना में कई लोगों के फंसे होने की भी आशंका है. फिलहाल, पुलिस टीम और अन्य राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं. सभी बिल्डिंग का मलबा हटाने में जुटे हैं. एहतियात के तौर पर आसपास की बिल्डिंगों को खाली करा दिया गया है. घटना सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर की है.

जानकारी के मुताबिक, ट्रांसपोर्ट नगर में भारी बारिश के बाद हरमिलाप टावर का बायां हिस्सा ढह गया. फिलहाल, NDRF और राज्य पुलिस की टीम द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है, जो ढहे हुए हिस्से में घुसने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल कर रहे हैं. वहीं, अभी तक दस लोगों को बचाया गया है और एक व्यक्ति की मौत की खबर है. साथ ही अंदर फंसे अन्य लोगों को बचाने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है.

लखनऊ में हुए हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related