BREAKING: ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते SDM का बाबू गिरफ्तार…डायवर्सन के एवज मांग रहा था पैसा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

सूरजपुर। एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम के बाबू डायवर्सन के एवज में 50 हजार रुपये मांग रहा था, पहली किश्त के तौर पर उससे 5 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। शिकायत के आधार पर जब एसीबी की टीम ने जांच शुरू की, तो शिकायत सही पाया। जिसके बाद एसीबी ने घूसखोर कर्मचारी को रंगे हाथों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जिसके बाद एसीबी की टीम ने दफ्तर में ही रंगे हाथों गिरफ्तार किया।बता दें कि जमीन डायवर्सन के नाम सहायक ग्रेड-2 मुनेश्वर राम ने 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी, जिसमें से वो 5 हजार रुपए एडवांस के रूप में ले रहा था। घूस की ये रकम आरोपी बाबू एसडीएम आफिस में ही ले रहा था, जिसके बाद एसीबी की टीम ने दफ्तर में ही रंगे हाथों गिरफ्तार किया।दरअसल एसीबी चीफ आरिफ शेख के निर्देश और एसीबी एसपी पंकज चंद्रा की अगुवाई में प्रदेश में रिश्वतखोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है। इसी कड़ी में सूरजपुर के रहने वाले एक व्यक्ति सुनील कुमार पांडेय ने शिकायत दर्ज करायी उसकी जमीन के डायरवर्सन का कागज एसडीएम आफिस के बाबू मुनेश्वर राम ने रोक रखा है। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसने 0.02 हेक्टेयर जमीन का डायवर्सन व्यावसायिक कामों में करने के लिए आवेदन लगाया है, जिसे कई महीनों से रिश्वत नहीं देने की वजह से रोककर रखा गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related