ब्वॉयफ्रेंड ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, मिलने के लिए किया मना तो आया गुस्सा, चाकू से उतार दिया मौत के घाट

Date:

कोरबा: जिले में ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी प्रेमिका के मुंहबोले भाई की हत्या कर दी। दरअसल भाई समीर नागे को बहन के साथ उसके ब्वॉयफ्रेंड कुलदीप केंवट का मिलना-जुलना या बातचीत करना पसंद नहीं था। वो दोनों के रिश्ते का विरोध करता था। बुधवार को लड़की अपनी दोस्त के घर गई थी। उसे लेने के लिए जब उसका भाई कुलदीप वहां पहुंचा, तो समीर से उसकी मुलाकात हो गई। कुलदीप ने समीर को बहन से बात नहीं करने की चेतावनी दी। इसी पर विवाद बढ़ गया।

दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। शोर सुनकर समीर के परिजन और कुलदीप की बहन घर से बाहर निकली। समीर के परिजनों ने कुलदीप की पिटाई शुरू कर दी। इस बीच समीर ने कुलदीप पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसके सीने में गंभीर घाव लग गया। इधर लड़की भी अपने मुंहबोले भाई कुलदीप को बचाने के दौरान घायल हो गई। घटना बांकीमोगरा थाना क्षेत्र के गजरा कुदरीपारा मोहल्ले की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

वहीं विवाद होता देख मोहल्ले के लोग भी मौके पर जुट गए थे। आनन-फानन में कुलदीप को बांकीमोंगरा स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का निकला है। कोरबा ASP अभिषेक वर्मा ने बताया कि युवक कुलदीप केंवट (18 साल) की मुंहबोली बहन का अफेयर अपनी सहेली के भाई समीर नागे के साथ चल रहा था। कुलदीप को ये बात पसंद नहीं थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि फिलहाल आरोपी समीर नागे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घायल लड़की को प्राथमिक चिकित्सा दी गई है। इधर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related