Home Blog

Breaking News : बलरामपुर में फिर मिली अफ़ीम की खेती, मचा हड़कंप

0

Breaking News: Opium Cultivation Discovered Again in Balrampur; Creates a Stir

बलरामपुर: बलरामपुर में अफ़ीम की खेती की खबर अभी ठंडी भी नही हुई की एक और खेत में अफीम की खेती का खुलासा हुआ है। थोड़ी देर में देखिये पूरी रिपोर्ट।

RADA Auto Expo Portal

Indian Railway News: चैत्र नवरात्रि पर डोंगरगढ़ के लिए स्पेशल ट्रेनें

0

Indian Railway News: Special Trains to Dongargarh for Chaitra Navratri

Indian Railway News: डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में नवरात्र पर्व दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन को आते हैं। श्रद्धालु व यात्रियों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही Railway ने ट्रेनों को डोंगरगढ़ स्टेशन में ठहराव देने का निर्णय लिया है। इस बार चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू हो रहा है। रेलवे ने डोंगरगढ़ स्टेशन पर 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज दिया है। इसमें लंबी दूरी की गाड़ियां भी शामिल हैं। देखे लिस्ट

 

 

यह सुविधा 19 मार्च से 27 मार्च तक प्रभावी रहेगी। वहीं, 4 लोकल ट्रेनों का विस्तार किया गया है। जबकि, डोंगरगढ़-दुर्ग के बीच स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी।

 

ट्रेनों का विस्तार और स्पेशल ट्रेन की सुविधा

 

  • 68742 / 68741 गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेजर को रायपुर तक विस्तारित की जा रही है।
  • 68729/68730 रायपुर-डोंगरगढ-रायपुर मेमू पैसेजर का गोंदिया तक विस्तार किया जा रहा है।
  • 06886/06885 डोंगरगढ-दुर्ग-डोंगरगढ मेमू पैसेजर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

कलेक्टर ने अधिकारियों को तैयारियों को लेकर निर्देश दिए हैं। चैत्र नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं और पदयात्रियों की सुविधा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के आदेश भी दिया है । कलेक्टर ने कहा कि मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं, इसलिए सभी विभाग मिलकर काम करें ताकि किसी भी श्रद्धालु को परेशानी न हो। खास तौर पर स्वास्थ्य और मेडिकल सुविधाओं पर ज्यादा ध्यान देने को कहा।

RADA Auto Expo Portal

हवाई सफर हुआ महंगा, एअर इंडिया के बाद अब इस कंपनी ने बढ़ाया किराया

0

Air Travel Gets Costlier: After Air India, This Airline Has Now Hiked Fares

नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका-इजरायल में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर अब हवाई यात्रियों की जेब पर पड़ने लगा है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन Indigo ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज लगाने का फैसला किया है, जिसके बाद फ्लाइट टिकट महंगी हो सकती हैं।

 

एयरलाइन ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट टिकटों पर ₹425 से ₹2300 तक फ्यूल चार्ज लगाने का फैसला किया है। इसके बाद नई बुकिंग करने वाले यात्रियों को टिकट के साथ एक्सट्रा फ्यूल चार्ज देना होगा। एयरलाइन का कहना है कि अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण जेट फ्यूल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है, इसलिए यह कदम उठाया गया है।

 

अतिरिक्त फ्यूल चार्ज देना होगा

कंपनी के मुताबिक भारत और भारतीय उपमहाद्वीप की उड़ानों पर ₹425 फ्यूल चार्ज लगेगा, जबकि मिडिल ईस्ट की फ्लाइट के लिए ₹900 अतिरिक्त देना होगा। वहीं दक्षिण-पूर्व एशिया, चीन, अफ्रीका और वेस्ट एशिया जाने वाली उड़ानों पर ₹1800 और यूरोप की उड़ानों पर ₹2300 फ्यूल चार्ज लिया जाएगा।

एयरलाइन ने बताया कि एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) किसी भी एयरलाइन के कुल ऑपरेशन खर्च का करीब 40% हिस्सा होता है। मिडिल ईस्ट में बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के कारण ईंधन की कीमतें बढ़ी हैं।

कंपनी का कहना है कि पूरे असर को किराए में जोड़ने से टिकट काफी महंगे हो जाते, इसलिए यात्रियों पर बोझ कम रखने के लिए सीमित फ्यूल चार्ज लगाया गया है। इससे पहले एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज लागू करने का ऐलान कर चुकी हैं।

RADA Auto Expo Portal

महारा समाज ने धूमधाम से मनाया जगतू महारा स्मृति दिवस, कुमार जयदेव ने कहा जगदलपुर में बनेगा जगतू महारा के नाम से विशाल प्रवेश द्वार

0

The Mahara community celebrated Jagatu Mahara Memorial Day with great pomp and grandeur; Kumar Jaidev announced that a grand entrance gate named after Jagatu Mahara will be constructed in Jagdalpur.

जगदलपुर। बस्तर संभाग माहरा समाज की ओर से 14 वां स्थापना दिवस जगतू महारा स्मृति दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर कुमडाकोट में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें संभाग के विभिन्ना हिस्सों से समाज के सदस्यों ने हिस्सा लिया।

समारोह की मुख्य अतिथि रूप में। सुकमा जमींदार परिवार के सदस्य कुमार जयदेव शामिल हुए । कार्यक्रम की शुरूआत जगतु प्रवेश द्वार स्थापना स्थल की पूजा अर्चना के साथ की गई। पूजा धरमु माहरा के वंशज आदर्श बघेल माटी पुजारी जगतुगुडा,मगंलु कश्यप पुजारी द्वारा संपन्न किया गया। बता दें कि महारा समाज के प्रमुख जगतु माहरा ने जगदलपुर शहर को बसाया था और बस्तर को आजादी दिलाने के लिए भूमकाल जैसे बड़े आंदोलन में अपना बलिदान दिया था, साथ ही समाज के अन्य आयतु माहरा जैसे वीरों ने भी अंग्रेजों से लोहा लेकर बस्तर को आजाद कराया था। जिनका स्मरण महारा समाज के स्थापना दिवस के अवसर पर किया गया।

मुख्य अतिथि कुमार जयदेव ने सभा को हल्वी बोली में संबोधित करते हुए जगतू महारा के इतिहास को बताया । उन्होंने कहा कि जब 1772 में राजा दलपत देव शिकार के लिए यहां आए थे इस दौरान उन्होंने देखा कि राजा के साथ शिकार में आए कुत्तों को खरगोश दौड़ा रहे थे। तब राजा ने ये विचार किया कि जहां के खरगोश भी इतने दमदार हैं वह स्थान उनकी राजधानी होनी चाहिए।कुमार जयदेव ने आगे कहा कि यह समूची भूमि जगतू महारा और धरमू महारा की है ।राजा ने इस भूमि की मांग की और दानवीर भाईयों को खुशी खुशी भूमि दान कर दी ।

उन्होंने कहा कि वह लगातार मांग कर रहे हैं कि जगदलपुर में एक जगतू द्वार होना चाहिए जिससे आने जाने वालों को पता होना चाहिए कि जगतू महारा कौन था। उन्होंने कहा कि उन्होंने विधायक किरण देव से इस विषय में चर्चा की तो किरण देव ने तत्काल 10 – 10 लाख की स्वीकृति दे दी और कलेक्टर को भी निर्देशित कर दिया है। कुमार जयदेव ने कहां कि विधायक की क्षमता अनुसार उसने आबंटन दिया है परन्तु सामाजिक सहयोग से इतना विशाल द्वार का निर्माण किया जाना चाहिए जितना कि पूरे प्रदेश में नहीं है । कुमार जयदेव ने सर्व समाज को एक स्वर में अपील किया कि जगदलपुर नहीं जगतु गुड़ा है,जिको सहेज कर संजोये रखने का आव्हान किया,साथ ही उन्होंने महारा समाज को एकजुट होकर इस कार्य में लग जाने की अपील भी की जिसका सभा स्थल पर उपस्थित सभी जनों ने ताली पीट कर समर्थन किया।

महारा समाज के संभागीय अध्यक्ष राजू बघेल ने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महारा समाज के द्वारा जगतू महारा स्मृति दिवस मनाया जा रहा है जिसमें केशलुर से कुम्हड़ा कोट तक समाज के द्वारा बाइक रैली निकाली गई और कुम्हड़ा कोट में जगतू द्वार का पूजन किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में।मुख्य अतिथि के रूप में सुकमा जमींदार कुमार जयदेव शामिल हुए हैं । उन्होंने कहा कि कुमार जयदेव के नेतृत्व में महारा समाज के द्वारा दंतेश्वरी मंदिर के सामने जगतू महारा की प्रतिमा तथा पीजी कॉलेज धरमपुरा में धरमू महारा की प्रतिमा लगाने की मांग की जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान समाज के संरक्षक पिचेम पेंदी,राजू नाग,विनय सोना,कन्हैया सोना,पप्पू नाग, गंगाराम,सामु मौर्य,योगेश सिंह ठाकुर, सिकन्दर सिंह,विवेक जैन,मानिकराम पंथ,गणेश नागवंशी, डिकेश,भुनेश्वर नाग,मंच संचालन शांति नाग ने किया।

RADA Auto Expo Portal

Kuldeep Yadav की मेहंदी सेरेमनी में क्रिकेटरों ने लूटी महफिल, जमकर लगाए ठुमके

0

Cricketers Steal the Show at Kuldeep Yadav’s Mehndi Ceremony, Grooving Energetically

मसूरी : टी20 विश्‍व कप 2026 में जीत के बाद अब भारतीय क्रिकेटर Kuldeep Yadav  नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। कुलदीप, वंशिका चड्ढा और करीबी रिश्तेदार इस समय उत्तराखंड के मसूरी में हैं और उनकी शादी का जश्न शुरू हो गया है। बता दें Kuldeep 14 मार्च को मसूरी के होटल सवोय में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से शादी करने वाले हैं। शादी की रस्में शुरू हो गई हैं और जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। Kuldeep और वंशिका इन तस्वीरों में बहुत प्यारे लग रहे हैं. दोनों ने डांस किया, ठुमके लगाए और इस दौरान उनके अच्छे दोस्त युजवेंद्र चहल भी एक अलग ही रंग में नजर आए, जिन्होंने खूब ठुमके लगाए। इस समारोह में भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह भी शामिल हुए।

Kuldeep और वंशिका ने 4 जून 2025 के दिन सगाई की थी। उनका सगाई समारोह लखनऊ में हुआ था और शादी भी उसी साल होने वाली थी। मगर Kuldeep के क्रिकेट शेड्यूल की व्यस्तता के कारण शादी की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी थी।

 

Kuldeep की शादी में शामिल होने के लिए युजवेंद्र चहल और रिंकू सिंह मसूरी पहुंच चुके हैं। एमएस धोनी समेत कई हाई-प्रोफाइल मेहमान इस समारोह में शिरकत कर सकते हैं। बता दें कि टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी शादी समारोह में शामिल होंगे। आज हल्दी की रस्म शुरू हुई, जिसकी तस्वीरें भी सामने आईं जबकि शादी से जुड़ी रस्में 12 मार्च को ही शुरू हो गई थीं।

RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : SC-ST एक्ट के आंकड़ों ने चौंकाया!

0

CHHATTISGARH : Statistics of SC-ST Act shocked!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में SC-ST एक्ट के तहत दर्ज मामलों को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। विधानसभा में सरकार ने बताया कि 1 जनवरी 2023 से 16 फरवरी 2026 तक इस कानून के तहत कुल 2455 केस दर्ज किए गए हैं।

इन मामलों में सबसे ज्यादा संख्या रेप के मामलों की है। आंकड़ों के मुताबिक 1013 केस रेप से जुड़े हैं, जो कुल मामलों का करीब 41 प्रतिशत है। यानी लगभग हर तीन मामलों में से एक मामला रेप का है। इसके अलावा 73 हत्या के मामले भी दर्ज किए गए हैं।

सरकार के मुताबिक 380 मामलों में मारपीट कर चोट पहुंचाने और 60 मामलों में गंभीर चोट पहुंचाने की घटनाएं दर्ज हुई हैं। वहीं 30 मामलों में अपहरण के केस भी सामने आए हैं।

यह जानकारी विधानसभा में बीजेपी विधायक पुन्नूलाल मोहले के सवाल के जवाब में दी गई। उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि ये सभी आंकड़े राज्य के अलग-अलग जिलों से मिले रिकॉर्ड के आधार पर तैयार किए गए हैं।

जिलावार आंकड़ों में जांजगीर-चांपा जिले में सबसे ज्यादा 168 केस दर्ज हुए हैं। इसके बाद बलरामपुर में 165 मामले सामने आए हैं। राज्य के 33 जिलों में से 8 जिलों में 100 से ज्यादा केस दर्ज हुए हैं।

सरकार ने यह भी बताया कि 2269 मामलों में पुलिस जांच पूरी कर अदालत में चालान पेश कर चुकी है, जबकि 166 मामलों की जांच अभी जारी है। वहीं 20 मामलों में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की गई है।

पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने को लेकर भी जानकारी दी गई। सरकार के मुताबिक अब तक 1647 मामलों में पीड़ितों को 28 करोड़ रुपए से ज्यादा की आर्थिक मदद दी जा चुकी है। हालांकि 670 मामलों में मुआवजे की प्रक्रिया अभी भी लंबित है।

 

 

RADA Auto Expo Portal

CG MEDICAL COLLEGE : रायपुर मेडिकल कॉलेज को बड़ी मंजूरी!

0

CG MEDICAL COLLEGE : Big approval for Raipur Medical College!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर के पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय को डीएम-कार्डियोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी) की दो सीटों की मंजूरी मिल गई है।

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए यह अनुमति दी है। मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड ने कॉलेज की स्व-मूल्यांकन रिपोर्ट और निरीक्षण रिपोर्ट की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया।

दरअसल मेडिकल कॉलेज ने पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति हेल्थ साइंसेज एवं आयुष विश्वविद्यालय के माध्यम से आवेदन किया था। निर्धारित मानकों और नियमों की जांच के बाद एनएमसी ने डीएम-कार्डियोलॉजी की दो सीटों को मंजूरी दे दी।

इस फैसले से छत्तीसगढ़ में हृदय रोग विशेषज्ञों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही गंभीर हार्ट से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए प्रदेश में बेहतर और उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस उपलब्धि पर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन, डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई दी है।

 

 

RADA Auto Expo Portal

CG CONTROVERSY : ट्रैफिक चेकिंग में सत्ता का दबाव!

0

CG CONTROVERSY : Pressure from the government in traffic checking!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि शराब पीकर गाड़ी चला रहे एक चालक पर कार्रवाई कर रही पुलिस टीम से जिला पंचायत सदस्य के पति ने विवाद कर दिया और हंगामा मचा दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक 11 मार्च की रात दुर्ग यातायात पुलिस पुलगांव चौक में वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान वेगनआर कार चालक तुलसीराम को जांच के लिए रोका गया। पुलिस ने जब ब्रीथ एनालाइजर से जांच की तो चालक शराब के नशे में मिला और पुलिस टीम उस पर कार्रवाई करने लगी।

इसी दौरान कोलिहापुरी निवासी ज्ञानेश्वर मिश्रा उर्फ विक्की मिश्रा अपनी पत्नी जिला पंचायत सदस्य आशा मिश्रा के साथ मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने पुलिस की कार्रवाई में दखल देते हुए शराबी चालक को अपना आदमी बताया और उसे छोड़ने का दबाव बनाने लगे।

जब पुलिस ने नियम के तहत कार्रवाई की बात कही तो मामला और बढ़ गया। आरोप है कि विक्की मिश्रा ने ट्रैफिक प्रभारी और पुलिस स्टाफ से बहस शुरू कर दी और मौके पर मौजूद एक आरक्षक से धक्का-मुक्की करते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दे दी।

बताया जा रहा है कि इस हंगामे के बीच शराबी चालक कार लेकर मौके से भाग गया, जिसके कारण पुलिस मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पूरी कार्रवाई नहीं कर सकी। इस मामले में ट्रैफिक प्रभारी पी.डी. चंद्रा की शिकायत पर पुलगांव थाने में विक्की मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

 

 

RADA Auto Expo Portal

Assam With Modi : PM Modi ने लोगो से मांगी माफी, असम को ₹47,600 करोड़ की सौगात

0

Assam with Modi: PM Modi Earns Forgiveness from the People; Bestows a ₹47,600 Crore Gift Upon Assam

असम: PM Modi आज असम दौरे पर पहुंचे। यहां उन्हें कोकराझार में एक रैली को संबोधित करना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण उन्होंने असम की राजधानी गुवाहाटी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 4,570 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया और इसके साथ ही तीन नई ट्रेन सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही PM Modi  ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोगों से माफी भी मांगी। PM Modi ने कहा, “मौसम खराब होने की वजह से मैं कोकराझार नहीं आ पा रहा हूं और इसके लिए मैं आप सभी से माफी मांगता हूं। PM Modi ने कहा, मैं दिल्ली से निकला था आपके पास आने के लिए, लेकिन मुझे गुवाहाटी में ही उतरना पड़ा और अब मैं यहीं से आपसे बात कर पा रहा हूं।

असम माला 3.0′ की शुरुआत

PM Modi ने कहा, भाजपा-एनडीए की डबल इंजन सरकार असम के तेजी से विकास के लिए निरंतर काम कर रही है और आज ही विकास के लिए 4,500 करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इसमें से 1,100 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि बोडोलैंड की सड़कों के लिए खर्च होगी और इससे असम की रोड कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। PM Modi ने 3,200 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली ‘असम माला 3.0’ की परियोजना की शुरुआत की, जिसके तहत, अंतर-राज्यीय संपर्क को बेहतर बनाने और राष्ट्रीय राजमार्गों व ग्रामीण सड़कों के बीच समन्वय को मजबूत करने के लिए सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

नई रेल सेवाओं की सौगात

PM Modi ने असम के लिए तीन नई रेल सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाई, इसमें कामाख्या-चारलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल है, जो उत्तर-पूर्व और दक्षिण भारत के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, असम और पश्चिम बंगाल के बीच संपर्क को बेहतर बनाएगी। वहीं नारंगी-अगरतला एक्सप्रेस असम और त्रिपुरा के बीच संपर्क को बेहतर बनाएगी।

 

RADA Auto Expo Portal

Main Vaapas Aaunga Teaser : मैं वापस आऊंगा’ का टीजर रिलीज़, लोगों को याद आई लव आज कल

0

‘Main Vaapas Aaunga’ Teaser: Teaser for ‘Main Vaapas Aaunga’ Released—Reminds People of ‘Love Aaj Kal’

मुंबई: फिल्म मेकर इम्तियाज अली की फिल्म ‘Main Vaapas Aaunga’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म इसी साल जून में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर से अंदाजा लग रहा है कि यह फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन की थीम पर आधारित एक इमोशनल लव स्टोरी है। ऐसा लगता है कि वेदांग रैना युवा नसीरुद्दीन शाह की भूमिका निभाएंगे और शरवरी फिल्म में उनकी प्रेमिका की भूमिका में नजर आएंगी।

 

बता दें कि ‘Main Vaapas Aaunga’, दिलजीत दोसांझ और फिल्म निर्माता इम्तियाज़ अली का दूसरा साथ है। इससे पहले वे नेटफ्लिक्स पर ‘अमर सिंह चमकीला’ में साथ काम कर चुके हैं, जिसमें परिणीति चोपड़ा भी थीं। ‘अमर सिंह चमकीला’ को एमी पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया था और भारत में कई पुरस्कार भी जीते थे। हालांकि, इस बार दिलजीत सहायक भूमिका में नजर आएंगे।

 

Main Vaapas Aaunga के टीजर पर फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ दर्शकों को जहां ये टीजर पसंद आ रहा है और वो फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। तो वहीं कई यूजर्स को फिल्म की कहानी फिर से लव आजकल जैसी ही लग रही है।

RADA Auto Expo Portal