बीजेपी युवा मोर्चा के नेता की गुंडागर्दी, ब्लड बैंक के कर्मचारी को पीटा, जानें पूरा मामला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कोरबा। कोरबा में बीजेपी युवा मोर्चा के नेता ने ब्लड बैंक के एक कर्मचारी को पीट दिया। निहारिका इलाके में स्थित बिलासा ब्लड बैंक में शुक्रवार देर रात BJYM का सह कोषाध्यक्ष बृजेश यादव पहुंचा था। इसी दौरान उसने कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिए। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है।

CCTV वीडियो में BJYM नेता ब्लड बैंक के कर्मचारी को थप्पड़ मारता दिख रहा है। - Dainik Bhaskar

लैब टेक्नीशियन ने BJYM नेता की पुलिस थाने में की शिकायत

बीजेपी युवा मोर्चा के नेता की गुंडागर्दी, ब्लड बैंक के कर्मचारी को पीटा, जानें पूरा मामला

लैब टेक्नीशियन भूपेंद्र पटेल ने सिविल लाइन थाने में मारपीट की शिकायत की है। भूपेंद्र ने बताया कि शुक्रवार रात 11 बजे वह ड्यूटी पर था। इसी दौरान बृजेश यादव भी वहां आया। उसके परिचित की पत्नी निजी अस्पताल में भर्ती है। उसे खून की जरूरत थी, इसलिए वो यहां ब्लड बैंक से खून लेने आया था। बृजेश का परिचित कई बार खून दे चुका था, तो उसने लैब टेक्नीशियन से उसका खून लेकर एक्सचेंज में ब्लड देने को कहा। लैब टेक्नीशियन ने बृजेश के शराब के नशे में धुत होने के चलते उसका ब्लड लेने से इनकार कर दिया। लैब टेक्नीशियन भूपेंद्र पटेल का कहना है कि इस पर वो भड़क गया और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। पीड़ित ने सिविल लाइन रामपुर थाने पहुंचकर बीजेपी नेता बृजेश यादव के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : कृषि अधिकारी पर FIR, जानिए मामला

CHHATTISGARH : FIR against agriculture officer, know the matter बलौदाबाजार,...

CHHATTISGARH : डॉक्टर्स फेडरेशन की नई टीम घोषित

CHHATTISGARH : New team of Doctors Federation announced रायपुर, 22...