CHHATTISGARH : नबीन टीम में किसे मौका? छत्तीसगढ़ में हलचल तेज

Date:

CHHATTISGARH : Who is in Naveen’s team? The stir in Chhattisgarh is growing.

रायपुर। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यभार से मुक्त कर दिया है। अब पार्टी की कमान नितिन नबीन संभाल चुके हैं। हालांकि नबीन ने अभी अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा नहीं की है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक इस पर तेजी से मंथन जारी है।

बताया जा रहा है कि आगामी तीन वर्षों में होने वाले विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए नई टीम का गठन किया जाएगा। टीम चयन में भौगोलिक संतुलन के साथ राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। संकेत हैं कि इस बार अपेक्षाकृत युवा नेताओं को अधिक प्राथमिकता मिल सकती है।

छत्तीसगढ़ से कौन-कौन राष्ट्रीय टीम में?

फिलहाल छत्तीसगढ़ से सरोज पांडेय और लता उसेंडी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में शामिल हैं।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अजय चंद्राकर, अरुण साव और धरमलाल कौशिक के नाम भी शामिल हैं।

वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह और संगठन महामंत्री पवन साय पदेन राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बने रहेंगे।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि सरोज पांडेय और लता उसेंडी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद बरकरार रहेगा या किसी नए चेहरे को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि महिलाओं और ओबीसी वर्ग को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व और बढ़ सकता है।

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता

नितिन नबीन पूर्व में छत्तीसगढ़ प्रभारी रह चुके हैं और यहां के राजनीतिक समीकरणों से भली-भांति परिचित हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालते ही छत्तीसगढ़ के कई वरिष्ठ भाजपा नेता दिल्ली पहुंचकर उनसे मुलाकात कर चुके हैं। माना जा रहा है कि नई टीम में जगह पाने के लिए कई दिग्गज नेता प्रयासरत हैं।

क्या मिलेगा नया प्रदेश प्रभारी?

अभी क्षेत्रीय संगठन मंत्री के रूप में अजय जामवाल छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश का प्रभार देख रहे हैं। नई राष्ट्रीय टीम के साथ छत्तीसगढ़ को नया प्रदेश प्रभारी भी मिल सकता है। यह नियुक्ति आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव की रणनीति को ध्यान में रखकर की जाएगी।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related