राम और माता कौशल्या की भक्ति में CM भूपेश से पिछड़ी BJP

Date:

रायपुर। राम के नाम पर देश की सबसे ताकतवर सियासी पार्टी बन गई बीजेपी से छत्तीसगढ़ में राम ही नहीं बल्कि माता कौशल्या की भक्ति में CM भूपेश ने बीजेपी को पछाड़ दिया है। कांग्रेस ने यह साबित कर दिया है कि छत्तीसगढ़ के भांजे भगवन राम और माता कौशल्या का बीजेपी ने 15 साल सिर्फ सियासी इस्तेमाल किया। राज्य में माता कौशल्या मंदिर, राम वन पथ गमन मार्ग के साथ ही विशालकाय भगवान राम की प्रतिमा स्थापना के बाद अब CM भूपेश बघेल ने एक बार फिर जय सियाराम का नारा लगाते हुए रायगढ़ में 1 जून से अंतराष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आगाज़ किया है।

रामायण महोत्सव में विदेश से आये कलाकार भी रामलीला दिखाएंगे। इसमें सराहनीय प्रस्तुतीकरण के लिए बाकायदा 5 लाख का ईनाम भी रखा गया है। बता दें मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले बिलासपुर में पूजा अर्चना की थी। उस दौरान उन्होंने गदा उठाई थी। जल्द ही छत्तीसगढ़ की धरा पर देश-विदेश के कलाकारों द्वारा रामायण की अनूठी प्रस्तुति देखने को मिलेगी। एशियन कंट्री जैसे थाईलैंड, बाली, इंडोनेशिया जैसे देशों की टीमों से बात चल रही है। रायगढ़ में 1 जून से 3 जून तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस कार्यक्रम के बारे में कहा है कि हमारी धरती माता कौशल्या की धरती है। भगवान राम को यहां भांजा माना जाता है। रायगढ़ के राम लीला मैदान में रामायण महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में प्रदेश के साथ देश के अन्य राज्यों के रामायण दल आएंगे। विदेशों में भी राम कथा होती है। विदेशी दल भी आएंगे। राम कथा को महोत्सव के जरिए आयोजित करेंगे। रामायण के प्रसंगों की सुंदर व्याख्या होगी। राम कथा का व्यापक विस्तार होगा, जब हम दूरदर्शन पर टीवी में रामायण देखते थे तो मन की प्यास रामकथा सुनकर बुझती थी। आप सभी जरूर पधारें जय सिया राम।

कर्नाटक की हार से बीजेपी का अब “करप्शन” राग

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से समझा जा सकता है कि बीजेपी ने वहां धर्म और समुदाय को चुनावी हथियार बनाया था। जबकि कांग्रेस पूरा चुनाव करप्शन को मुद्दा बनाकर लड़ी। परिणाम कांग्रेस के हक़ में आया और बीजेपी को करारी शिकस्त मिली। ऐसे में छत्तीसगढ़ समेत राजस्थान में भी आगामी चुनाव में राम और समुदाय की सियासत को छोड़कर भ्रष्टाचार बीजेपी का हथियार बन गई है। ED के नाम पर छत्तीसगढ़ में बीजेपी कांग्रेस और भूपेश सरकार पर टारगेट कर रही है। इसके इतर कांग्रेस और CM भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में राम, माता कौशल्या के नाम पर बीजेपी से ये मुद्दा छीन लिया है। रही बात ED कार्रवाई की तो उसका असर जनता पर कितना होगा यह वक्त बताएगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related