भाजपा समाज को समाज से लड़ाने का काम कर रही, राहुल गांधी किसी को देश तोड़ने नहीं देंगे, बचाने के लिए निकाल रहे ‘भारत जोड़ो यात्रा’: मंत्री लखमा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा है कि भाजपा समाज को समाज से लड़ाने का काम कर रही है। मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश को तोड़ने नहीं देंगे, राहुल गांधी महात्मा गांधी के रास्ते पर चलकर भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं।

मंत्री लखमा ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी हमेशा निजी फायदे की राजनीति करती है, लेकिन कांग्रेस जनता के लिए काम करती है। देश बचाने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है, क्यों कि बीजेपी देश का माहौल खराब कर रही है।ऐसे में राहुल गांधी देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके पहले दिल्ली में महंगाई को लेकर हल्ला बोल आंदोलन किया गया था। जहां इतनी ज्यादा भीड़ थी कि मैने अपने जीवन में ऐसी भीड़ नहीं देखी।

बता दें कि कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक उसकी ’भारत जोड़ी यात्रा’ किसी भी तरह से ’मन की बात’ नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लोगों की चिंताएं और मांगें दिल्ली तक पहुंचे। विपक्षी दल ने यात्रा का गान जारी किया, जो 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू होगा, जिसमें राहुल गांधी 100 से अधिक ’भारत यात्रियों’ के साथ 3,570 किलोमीटर की यात्रा पर निकलेंगे। पार्टी ने यात्रा को स्वतंत्र भारत में अब तक किए गए अभूतपूर्व जन संपर्क कार्यक्रम के रूप में पेश किया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG FAKE GOLD GANG : नकली सोने का खेल बेनकाब!

CG FAKE GOLD GANG : Fake gold game exposed! रायपुर....

MISIR BESRA ARRESTED : मिसिर बेसरा गिरफ्तार!

MISIR BESRA ARRESTED : Misir Besra arrested! रायपुर। झारखंड पुलिस...

CRUDE OIL PRICE : तेल फिर हुआ महंगा!

CRUDE OIL PRICE : Oil becomes expensive again! रायपुर। मिडिल...